Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

HNE News DeskBy HNE News DeskOctober 19, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
f63d7b46 11a3 4645 bb0b 606329911651 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 19 अक्टूबर 2026

पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है, लेकिन अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल का हिसाब देने के बजाय पंजाब सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला का।

जारी बयान के अनुसार, पंजाब को बार-बार बदनाम करने वाले अमन अरोड़ा के बयानों पर पलटवार करते हुए विजय सांपला ने सवाल किया कि संगरूर में गुलजार को आत्महत्या करने के लिए किसने मजबूर किया? काला झंडा दिखाने के कारण मोहनजीत शोरे पर थर्ड डिग्री का अमानवीय अत्याचार किसने करवाया? परविंदर सिंह झोटा की हत्या के पीछे परिवार के सदस्य किसे साजिशकर्ता बता रहे हैं? गुरदासपुर में बिक्रमजीत सिंह की मौत का जिम्मेदार कौन है और फतेहगढ़ साहिब में लखविंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले कैसे बच निकले?
विजय सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को अपनी एसी कोठी से बाहर निकलकर पंजाब के लोगों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए और इन सवालों के जवाब देने चाहिए।

विजय सांपला ने कहा, “अमन अरोड़ा जी, यदि साढ़े चार साल तक मंत्री रहने के बाद भी आपको यह पता नहीं चल पाया कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, तो दिल्ली वालों के लिखे-लिखाए बयान पढ़ने के बजाय बोलने से पहले किसी समझदार व्यक्ति की सलाह ले लिया करें।” सांपला ने कहा कि अमन अरोड़ा को यह नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारियों का हवाला देकर अपनी नाकामियों से पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। पंजाब की जनता ने ‘आप’ को सरकार चलाने का जनादेश दिया है, न कि हर समस्या के लिए केंद्र को दोषी ठहराने का लाइसेंस।
उन्होंने कहा कि ‘आप’ के सुप्रीमो कहां हैं, जो दिल्ली में कहा करते थे कि दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी उन्हें दे दी जाए, तो वे सब कुछ ठीक कर देंगे। अब पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी उनके पास है, फिर नशे, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार पर काबू क्यों नहीं पाया जा रहा है?

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई
Next Article जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
Don't Miss

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskOctober 19, 2026

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला…

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.