Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » शीतल अंगुराल दलित समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरेंगे, भाजपा को मिलेगा नया जनाधार : अशोक सरीन हिक्की

शीतल अंगुराल दलित समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरेंगे, भाजपा को मिलेगा नया जनाधार : अशोक सरीन हिक्की

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 4, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
7ce4fb7a 18ba 4ac2 8548 4d559d0efb8c - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शीतल अंगुराल के पदभार ग्रहण समारोह में जालंधर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

जालंधर, 4 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में जालंधर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल के पदभार ग्रहण समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण था कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी नेतृत्व पर विश्वास पहले से अधिक बढ़ा है।

अशोक सरीन हिक्की ने शीतल अंगुराल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल का प्रदेश अध्यक्ष बनना केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि पंजाब के दलित समाज की आकांक्षाओं और उम्मीदों को मजबूत मंच प्रदान करने वाला निर्णय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीतल अंगुराल दलित समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरेंगे और समाज के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, गरीब, मजदूर और वंचित समाज के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यही कारण है कि पंजाब सहित पूरे देश में समाज के सभी वर्ग भाजपा की विचारधारा और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल के नेतृत्व, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसंपर्क क्षमता का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा तथा पंजाब में भाजपा के जनाधार को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां समर्पण, मेहनत और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और यही ताकत आने वाले समय में पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शीतल अंगुराल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, साहिल शर्मा, दविंदर भारद्वाज, अश्विनी अटवाल, प्रमोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष ऋषि बहल, मनीष वोल, प्रदीप खुल्लर, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, आर.के. मल्होत्रा, पार्षद मनजीत सिंह टीटू, अजय बब्बल, दर्शन लाल भगत, धर्मेंद्र सोई, दिनेश खन्ना, ललित बब्बू, सनी शर्मा, अनुज शारदा, नरेश दीवान, डिंपी लुभाने, गौरव राय, अर्जुन हैप्पी, महेंद्र भगत, नीरज गुप्ता, अमित दुरेजा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराकेश राठौर ने दिनेश ढल के भाजपा में शामिल होने का किया स्वागत
Next Article पंजाब में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें : सतीश पूनिया
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026
Don't Miss

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskOctober 19, 2026

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला…

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.