Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अमित शाह की जालंधर महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, 117 विधानसभा क्षेत्रों से उमड़ेगा जनसैलाब

September 12, 2026

कनाडा में बीफ बनाने को लेकर मकान मालकिन और किराएदार में विवाद, भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार

September 12, 2026

जमशेरपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास एनकाउंटर, बड़ी वारदात की फिराक में था बदमाश

September 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » अमित शाह की जालंधर महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, 117 विधानसभा क्षेत्रों से उमड़ेगा जनसैलाब

अमित शाह की जालंधर महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, 117 विधानसभा क्षेत्रों से उमड़ेगा जनसैलाब

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 12, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
8a99040f c048 47ee 9754 e6dc5b135fc5 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • मोगा रैली के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे, 117 विधानसभा क्षेत्रों से उमड़ेगा जनसैलाब : श्रीनिवासलु

जालंधर, 12 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जालंधर महारैली की तैयारियों की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर की जिम्मेदारियों तथा सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री श्रीनिवासलु ने विशेष रूप से बैठक में भाग लिया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल, प्रदेश सचिव करमजीत कौर चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल तथा जिला महामंत्री राजेश कपूर भी उपस्थित रहे।0ef0e10c 6676 4724 9d46 9e58b0c4611f - Hindi News Express

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद, हत्या, लूटपाट और बिगड़ती कानून व्यवस्था की आग में झुलस रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं का भविष्य नशा माफिया के हवाले किया जा रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे समय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर महारैली पंजाब को बचाने और बदलाव की नई दिशा देने का काम करेगी।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब के लोगों का भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा लगातार मजबूत हुआ है, क्योंकि जनता देख रही है कि केवल भाजपा ही प्रदेश को नशे, माफिया राज और भ्रष्ट तंत्र से मुक्त कराने की इच्छाशक्ति और क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर पंजाब को अराजकता, अपराध और निराशा दी है, जबकि भाजपा पंजाब को सुरक्षित, समृद्ध और विकासशील राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिक्की ने कहा कि यह रैली नशा माफिया, अपराधियों और भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ पंजाब की जनता के गुस्से का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक प्रदर्शन होगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासलु ने कहा कि फरवरी में मोगा में हुई ऐतिहासिक अमित शाह रैली ने पंजाब की राजनीति को नई दिशा दी थी और अब जालंधर की महारैली उससे भी अधिक विशाल, प्रभावशाली और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि मोगा रैली के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे और पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक तथा पंजाब के भविष्य की चिंता करने वाले लाखों लोग इस महारैली का हिस्सा बनेंगे।

श्रीनिवासलु ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाने, घर-घर जाकर लोगों को रैली के उद्देश्य से जोड़ने तथा अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे और हर मंडल, हर बूथ तथा हर वार्ड से रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, दविंदर कालिया, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, शालू कुमारी, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, मनहर पाठक, योगेश मल्होत्रा, पुनीत चड्ढा, डिंपी लुबाना, ललित बब्बू, गौरव महे, हितेश सियाल, हिमांशु शर्मा, दीपक तेलू, गोल्डी भाटिया, गुरप्रीत विक्की, रवि कुमार, हैप्पी दीवान, विष्णु जोशी, आशीष सहगल, क्षितिज ढल्ल, मनीष बल, ऋषि बहल, प्रदीप खुल्लर, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, ब्रिज गुप्ता, अशोक चड्ढा, जगजीत सिंह, विशु खन्ना, हेमंत खन्ना, अजमेर सिंह बादल, विपन शर्मा गोल्डी, गौरव राय, अर्जुन हैप्पी, संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकनाडा में बीफ बनाने को लेकर मकान मालकिन और किराएदार में विवाद, भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जमशेरपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास एनकाउंटर, बड़ी वारदात की फिराक में था बदमाश

September 12, 2026

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

September 11, 2026

एक ही दिन भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के बाद दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

September 10, 2026
Don't Miss

कनाडा में बीफ बनाने को लेकर मकान मालकिन और किराएदार में विवाद, भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार

HNE News DeskSeptember 12, 2026

BBQ पर खाना बनाने से रोकने के बाद बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुए…

जमशेरपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास एनकाउंटर, बड़ी वारदात की फिराक में था बदमाश

September 12, 2026

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

September 11, 2026

सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी टैंक में विस्फोट, दो जवानों की मौत

September 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

अमित शाह की जालंधर महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, 117 विधानसभा क्षेत्रों से उमड़ेगा जनसैलाब

September 12, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.