Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर MDR लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, रोक से इनकार

September 28, 2026

नशा बंद करने की बजाय नशे के खिलाफ बोलने वालों की आवाज़ बंद की जा रही है : केवल सिंह ढिल्लों

September 28, 2026

एलपीयू अपडेट- छात्र प्रदर्शन के बीच DGP गौरव यादव पहुंचे कैंपस, 10 दिन तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » नशा बंद करने की बजाय नशे के खिलाफ बोलने वालों की आवाज़ बंद की जा रही है : केवल सिंह ढिल्लों

नशा बंद करने की बजाय नशे के खिलाफ बोलने वालों की आवाज़ बंद की जा रही है : केवल सिंह ढिल्लों

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 28, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
85d7924e 0e0a 4f9a 8090 db4bf46e760e - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

👉 जालंधर में नशे से उजड़े दर्जनों परिवारों ने बयां किया अपना दर्द

👉नशे ने सब कुछ उजाड़ दिया, गुरुद्वारे में रातें काटता हूं, पता नहीं मेरी चिता को आग कौन लगाएगा : रमेश

👉मेरे दो बेटे नशे से मारे गए, बहुएं और बच्चे घर छोड़कर चले गए : पीड़िता

जालंधर, 28 सितंबर 2026

“मेरे दो बेटे नशे से मारे गए, पत्नी की भी मौत हो चुकी है, मेरी आंखों की रोशनी भी चली गई। न मेरा कोई आगे रहा, न पीछे। मैं गुरुद्वारे में रातें काट रहा हूं। पता नहीं मेरी मौत पर मेरी चिता को आग कौन लगाएगा।” अपनी आपबीती साझा करते हुए जालंधर जिले के बिलगा निवासी रमेश का रोना नहीं रुक रहा था।301f44c7 ea6b 4490 82d8 f7a97c98b206 - Hindi News Express

रमेश जैसी ही कहानी जालंधर के तिलक नगर की एक अन्य महिला ने भी सुनाई। उन्होंने बताया, “मेरे दो बेटे नशे से मर चुके हैं। एक बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चा घर छोड़कर चले गए। दूसरे की दो पत्नियां और दो बच्चे थे, वे भी चले गए। घर-बार तक बेच दिया। तिलक नगर में हर मोहल्ले में नशा है। पुलिस भी नशा बेचने वालों के साथ मिली हुई है।”

रमेश और तिलक नगर की यह महिला उन डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों में शामिल थे, जिनके परिवार नशे के कारण उजड़ चुके हैं। इनकी दुखभरी आवाज़ को मीडिया के सामने साझा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें स्टेट मीडिया प्रभारी विनीत जोशी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 18 सितंबर से चार नशा मुक्त पंजाब यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं के 30 सितंबर को समापन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर में एक विशाल रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इन यात्राओं के दौरान ही पंजाब भाजपा की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नशे के कारण उजड़े परिवारों की आवाज़ को मीडिया के माध्यम से उठाया जा रहा है।

👉 नशा बंद करने की बजाय, आवाज़ बंद की जा रही है’ : केवल ढिल्लों

नशा पीड़ित परिवारों की बातें सुनने के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि इन लोगों का दर्द सुनकर ही पंजाब की जमीनी हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की नीति “कूटना भी है और रोने भी नहीं देना” वाली बन गई है। पंजाब में नशा बंद करने की बजाय नशे के खिलाफ बोलने वालों की आवाज़ बंद करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को सिर्फ राजनीतिक यात्रा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यह लोगों की आवाज़ और एक जन आंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 2029 तक देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है और पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशे को दो साल के भीतर जड़ से खत्म किया जाएगा।

ढिल्लों ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा हालात में लोगों की आवाज़ दबना चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार की मंशा हो तो नशे और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरवाद और मध्य प्रदेश में चंबल के डकैतों के खिलाफ कार्रवाई कर भाजपा सरकारों ने हालात बदले हैं, उसी तरह पंजाब में भी नशे के खिलाफ ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।

👉 नशे के कारण उजड़े परिवारों की आपबीती

तिलक नगर की सत्य देवी ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा, “हमें यहां बुलाने के लिए धन्यवाद। हमारे घर तो उजड़ गए हैं, लेकिन मैं नहीं चाहती कि किसी और का घर भी उजड़े। रोटी भले न मिले, लेकिन हमें इस नशे से छुटकारा चाहिए। मेरे घर में एक बीमार है और मुझे डर है कि दूसरा भी नशे में न पड़ जाए। मैं चाहती हूं कि नशे की फैक्ट्रियां बंद हों, ताकि दूसरी माताओं को हमारा दुख न देखना पड़े।”

इसी तरह पुष्पा का कहना था, “मेरा बेटा नशा करता है। मैंने उसे पुलिस के हवाले किया था ताकि उसका इलाज हो सके। अब वह अमृतसर के अस्पताल में है। उसे टीबी भी हो गई है। घर में हम दो ही लोग हैं। मुझे कोई संपत्ति या पैसा नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ मेरा बच्चा ठीक चाहिए।”

जालंधर के गांव बिलगा की देबो ने बताया, “मेरा बेटा नशा करता था और आखिरकार नशे ने उसकी जान ले ली। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा। मेरी बहू भी घर छोड़कर चली गई। नशे ने मेरा पूरा परिवार उजाड़ दिया।”

जालंधर की ही ज्ञान कौर ने बताया, “मेरा बेटा रवि कुमार था। हमने जो कुछ भी बनाया था, वह धीरे-धीरे बेचता गया। मेरे पति भी शराब के आदी थे और उनकी भी मौत हो गई। अब मेरा एक बेटा अलग है और मैं यहां अकेली रह गई हूं। मुझे समझ नहीं आता कि मैं कहां जाऊं और क्या करूं। हमारी बर्बादी हो गई है। आज कम से कम किसी ने हमारी आवाज़ तो उठाई है।”

एक अन्य पीड़िता शमा ने बताया, “मेरा बेटा वंश चिट्टे का नशा करता है। मेरे पति भी शराबी हैं और उन्होंने कभी काम नहीं किया। अब बेटा भी नशे में फंस गया है। जो लड़के नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें भी पुलिस वाले नहीं छोड़ते। मैंने पुलिस से कहा है कि इस समस्या की ओर ध्यान दिया जाए। हमें पता है कि बड़ी-बड़ी कोठियों वाले लोग भी नशा बेचते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। मैं लोगों के घरों में काम करती हूं और मेरा बेटा रोज सैकड़ों रुपये का नशा करता रहा है। मैं चाहती हूं कि यह नशा बंद हो।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएलपीयू अपडेट- छात्र प्रदर्शन के बीच DGP गौरव यादव पहुंचे कैंपस, 10 दिन तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित
Next Article ₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर MDR लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, रोक से इनकार
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

एलपीयू अपडेट- छात्र प्रदर्शन के बीच DGP गौरव यादव पहुंचे कैंपस, 10 दिन तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित

September 28, 2026

एलपीयू में बवाल: लाठीचार्ज के बाद छात्रों का पथराव, पुलिस-मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़; NH-44 पर जाम

September 27, 2026

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

September 27, 2026
Don't Miss

नशा बंद करने की बजाय नशे के खिलाफ बोलने वालों की आवाज़ बंद की जा रही है : केवल सिंह ढिल्लों

HNE News DeskSeptember 28, 2026

👉 जालंधर में नशे से उजड़े दर्जनों परिवारों ने बयां किया अपना दर्द 👉नशे ने…

एलपीयू अपडेट- छात्र प्रदर्शन के बीच DGP गौरव यादव पहुंचे कैंपस, 10 दिन तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित

September 28, 2026

एलपीयू में बवाल: लाठीचार्ज के बाद छात्रों का पथराव, पुलिस-मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़; NH-44 पर जाम

September 27, 2026

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

September 27, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.