Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
चंडीगढ़, 29 मई 2026 पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस को 1 जुलाई, 2026 तक एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दलित समुदाय के प्रति जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपों संबंधी मामले का स्वतः संज्ञान लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री मुक्तसर…
आप सरकार ने प्रदेश के खेतों तक 21,000 क्यूसिक पानी पहुंचाया है जो दो भाखड़ा नहरों के बराबर है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के अथक प्रयासों से 21 लाख क्यूबिक मीटर भूजल रिचार्ज हुआ है और पानी के स्तर में 2 से 4 मीटर की बढ़ोतरी हुई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में शानदार सरकारी स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनाई जा रही हैं; ‘रंगले पंजाब’ के रंग दिखने शुरू हो गए हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यसभा सांसद बलवीर सिंह सीचेवाल ने गांव सीचेवाल में संत अवतार सिंह जी की 38वीं सालाना बरसी…
निवेशकों का भरोसा टूट रहा है क्योंकि भाजपा सरकार असली सुधारों के बजाय सुर्खियां बटोरने पर ध्यान दे रही है: हरपाल सिंह चीमा भाजपा सरकार में बढ़ती नीति अनिश्चितता के कारण विदेशी निवेशक दूसरे देशों की ओर देख रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा भाजपा सरकार के अधीन भारत ने विश्व स्तर पर निवेशकों का भरोसा खो दिया, एग्रीमेंट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहे: हरपाल सिंह चीमा 2016 में टॉप 10 से 2026 में टॉप 15 तक, भाजपा सरकार में भारत ग्लोबल इन्वेस्टमेंट अपील खो रहा है: हरपाल सिंह चीमा चंडीगढ़, 28 मई 2026 पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह…
कहा- बिट्टू घटिया राजनीति और निजी कीचड़ उछालने के बजाय हमारे सिद्धांतों वाले सवालों का जवाब दें अगर पंजाब पुलिस इतनी ही खराब है, तो आपने नियमों के खिलाफ जाकर सीधे अपने भाई को डीएसपी क्यों लगवाया? अमन अरोड़ा आपने अपने भाई के लिए नियम बदल दिए, लेकिन अपने दादा के साथ बम धमाके में शहीद हुए 17 पुलिसवालों के परिवार वालों को डीएसपी क्यों नहीं लगवाया? अरोड़ा दल-बदलू वाले बयान पर अरोड़ा ने कहा- मैंने सिद्धांतों के लिए कांग्रेस छोड़ी और आप में शामिल हुआ, आपने अपनी हार और सत्ता के लालच में कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल…
* धूरी के अर्पित और मोहाली के विशेष सूद के कमीशंड अधिकारी बनने से इंस्टीट्यूट के नौसेना अधिकारियों की संख्या 24 हुई * अमन अरोड़ा ने दोनों कैडेटों को बधाई दी और देश सेवा में सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं चंडीगढ़/एसएएस नगर, 28 मई: 2026 महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर (9वां कोर्स) और विशेष सूद (10वां कोर्स) को आज केरल के एझीमाला में इंडियन नेवल अकादमी की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ। परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, ए.वी.एस.एम., एन.एम.,…
चंडीगढ़/बरनाला, 28 मई 2026 पंजाब में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी हाईकमान ने गुरुवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही पंजाब भाजपा में नए राजनीतिक समीकरणों और संगठनात्मक बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा नेतृत्व ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पार्टी पंजाब में अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने, खासकर ग्रामीण और मालवा क्षेत्र में विस्तार करने की रणनीति पर काम…
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अस्पताल पहुंचकर मरीज़ों का जाना हाल अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश चंडीगढ़/मूनक, 27 मई: 2026 पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज सिविल अस्पताल मूनक पहुंचकर हाल ही में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए लोगों को दिए जा रहे इलाज का जायज़ा लिया। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से बातचीत कर उनका हाल जाना और अधिकारियों को सभी प्रभावित लोगों के लिए निरंतर चिकित्सा सुविधाएं तथा तुरंत इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि पिछले दिनों मूनक में एक…
गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का करते थे इस्तेमाल: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर चंडीगढ़/अमृतसर, 27 मई: 2026 पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अपने अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आरोपियों को आठ आधुनिक पिस्तौलों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ डी…
एक महिला एसएसपी को धमकाना और ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना भाजपा की महिला विरोधी सोच और पावर का गलत इस्तेमाल दिखाता है: धालीवाल अगर रवनीत बिट्टू इतने बहादुर हैं, तो वे पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों, बीबीएमबी, आरडीएफ और पंजाब के किसानों जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बोलते, धालीवाल का सवाल भाजपा नेताओं को पंजाब का इतिहास पढ़ना चाहिए, पंजाबियों ने कभी घमंडी शासकों या तानाशाहों के सामने सिर नहीं झुकाया: धालीवाल चंडीगढ़, 27 मई 2026 आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा के सेंट्रल रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर नगर…
भाजपा के 12 साल के राज में आर्थिकता बर्बाद हो चुकी है और आम आदमी बढ़ती कीमतों के नीचे कुचला जा रहा है, पीएम मोदी को अब बताना चाहिए कि वह देश की आर्थिकता को कैसे संभालेंगे: हरपाल सिंह चीमा 140 करोड़ भारतीय महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, जबकि भाजपा लगातार गिरती आर्थिकता का सच छिपा रही है: हरपाल सिंह चीमा मोदी सरकार ने अपनी गिरती आर्थिकता और बजट की गड़बड़ी को छिपाने के लिए आरबीआई के सुरक्षा कवच को कमजोर किया: हरपाल सिंह चीमा चंडीगढ़ 27 मई 2026 पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को…
