जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मिला बॉलीवुड का समर्थन
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। 20 जून से शुरू हुए इस आंदोलन में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब इस आंदोलन को बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों का भी समर्थन मिलने लगा है। वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी सोमवार को जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताते हुए छात्रों के पक्ष में आवाज उठाई।
धरना स्थल पर पहुंचीं शबाना आज़मी ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया और भूख हड़ताल पर बैठे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की। उनकी मौजूदगी से आंदोलन को नई चर्चा मिली और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारि
यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में शबाना आज़मी ने कहा कि उन्होंने 

और उनके पति तथा गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले पर संवाद शुरू करने के लिए एक पत्र लिखा था, लेकिन उन्हें कोई जवाब
नहीं मिला।
उन्होंने कहा, “मैं तभी बोलती हूं जब मेरा पानी लिमिट पार कर जाता है। मैं हर छोटी-बड़ी बात पर नहीं बोलती क्योंकि अब मैं 75 साल की हो गई हूं। मैंने बहुत कुछ देखा है। जब भीतर से लगता है कि अब बोलना जरूरी है, तभी मैं सामने आती हूं।”
शबाना ने आगे बताया कि, “मैंने प्रधानमंत्री को खत लिखा। जावेद साहब ने भी लिखा कि कम से कम इस मुद्दे पर संवाद शुरू कीजिए। हम इसे सार्वजनिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे और न ही प्रेस के माध्यम से दबाव बनाना चाहते थे। हमने केवल इतना कहा कि हमारी बात सुन लीजिए। पहले हमें संदेश मिला कि दो दिनों में जवाब मिलेगा, लेकिन दो दिन, तीन दिन, चार दिन बीत गए और कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पांचवें दिन हम यहां आ गए।”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद सबसे महत्वपूर्ण होता है और छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनके अनुसार, देश के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए।
कई फिल्मी हस्तियों ने जताया समर्थन
जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन को केवल शबाना आज़मी ही नहीं, बल्कि अभिनेता प्रकाश राज और मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं अभिनेत्री सोनी राजदान और अभिनेता अभय देओल ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अपनी बात रखी।
प्रदर्शनकारी NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, छात्रों को न्याय और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी इस प्रदर्शन ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। छात्रों के आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और अब फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों का समर्थन मिलने से यह मुद्दा और अधिक चर्चा में आ गया है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

