Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

July 20, 2026

शबाना आज़मी पहुंचीं धरने पर; PM को लिखे पत्र का किया जिक्र

July 20, 2026

– प्रधानमंत्री जी, युवाओं का गुस्सा संभालिए, ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे- केजरीवाल

July 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 20, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
2 3 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों द्वारा निकाले गए संसद मार्च पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया है।

लोकसUntitled 2 - Hindi News Expressभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के युवा रोजगार, पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय सरकार बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के इतिहास के “सबसे अधिक युवा-विरोधी प्रधानमंत्री” साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार न केवल युवाओं की उम्मीदों को तोड़ रही है, बल्कि उनके अधिकारों को कुचलने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय विरोध करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी छात्रों पर बल प्रयोग की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार हर नागरिक को है। उन्होंने कहा कि जब युवा अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, तब सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, न कि उन्हें डराने और दबाने की कोशिश करनी चाहिए।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संसद देश के युवाओं की भी है और NEET-UG पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि करोड़ों छात्र और उनके परिवार इस मामले में जवाब चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार शिक्षा नीति, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और NEET-UG पेपर लीक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार बहस से बच रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों पर चर्चा कराने के बजाय उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “देश के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वे पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली चाहते हैं। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।” कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। पार्टी ने यह भी कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संसद में खुलकर चर्चा करनी चाहिए ताकि युवाओं के मन में पैदा हुए सवालों और आशंकाओं का समाधान हो सके।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleशबाना आज़मी पहुंचीं धरने पर; PM को लिखे पत्र का किया जिक्र
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

शबाना आज़मी पहुंचीं धरने पर; PM को लिखे पत्र का किया जिक्र

July 20, 2026

– प्रधानमंत्री जी, युवाओं का गुस्सा संभालिए, ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे- केजरीवाल

July 20, 2026

री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल

July 19, 2026
Don't Miss

शबाना आज़मी पहुंचीं धरने पर; PM को लिखे पत्र का किया जिक्र

HNE News DeskJuly 20, 2026

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मिला बॉलीवुड का समर्थन नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026…

– प्रधानमंत्री जी, युवाओं का गुस्सा संभालिए, ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे- केजरीवाल

July 20, 2026

अशोक सरीन हिक्की को बधाई देने वालों का लगा तांता, , वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

July 19, 2026

मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

July 19, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

July 20, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.