Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल

July 21, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

July 21, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 21, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
अरविंद केजरीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

मेडिकल या लीगल सहायता के लिए 8588833548 नंबर पर कॉल करें, ‘‘आप’’ की टीम तुरंत मदद करेगी- केजरीवाल

– आप सब हमारे बच्चे हो, आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं, ये लड़ाई मिलकर लड़ेंगे- केजरीवाल

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026

सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद लाठीचार्ज के बाद झूठे मुकदमे दर्ज कर युवाओं को परेशान करने की हो रही कोशिशों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी उनकी मदद के लिए आगे आई है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सामने आकर इन बच्चों और उनके पैरेंट्स को कानूनी और मेडिकल सहायता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे। लीगल या मेडिकल सहायता के लिए 8588833548 नंबर पर कॉल करें। आम आदमी पार्टी की लीगल और मेडिकल टीम तुरंत मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम आपके लिए अच्छे से अच्छा लीगल टीम उपलब्ध करवाएंगे।

मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस तरह से मोदी सरकार ने हमारे देश के बच्चों और युवाओं पर बर्बरता से हमला किया है, मुझे लगता है कि इतिहास में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। मोदी जी ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। अंग्रेजों ने भी शायद कभी स्वतंत्रता सेनानियों पर इस तरह से लाठीचार्ज या हमला नहीं किया होगा, जिस तरह से मोदी सरकार ने सोमवार को अपने ही देश के बच्चों पर किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे अनगिनत वीडियो हैं, जिनमें बच्चे पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं और लड़कियां हाथ जोड़ रही हैं, लेकिन पुलिस लगातार उनकी पिटाई कर रही है। कई वीडियो में दिख रहा है कि निहत्थे बच्चों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया जा रहा है। मैंने देखा कि दो-तीन पुलिस वाले खड़े हैं और वहां से गुजरने वाले हर बच्चे पर बिना किसी वजह के लाठियां बरसा रहे हैं। कई जगह तो जहां कोई जरूरत ही नहीं थी और केवल 20-25 बच्चे बैठे थे, वहां भी आंसू गैस के गोले छोड़ दिए गए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों पर कई झूठी एफआईआर दर्ज की गई हैं। मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कई माता-पिता लिख रहे हैं कि उनके बच्चे गायब हैं और मिल नहीं रहे हैं। शायद पुलिस उन्हें उठाकर किसी जेल या अज्ञात जगह ले गई है और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। इस तरह की क्रूरता आज तक कभी नहीं देखी गई। ऐसा लगता है कि मोदी जी ने जलियांवाला बाग के जनरल डायर को भी पीछे छोड़ दिया है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि शायद जनरल डायर की आत्मा ने ही मोदी जी के रूप में जन्म लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले मोदी सरकार की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जिन लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, उन सबके खिलाफ सख्त एफआईआर करेंगे। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि यह देश आपके पिताजी का नहीं है, यह 140 करोड़ लोगों का है। इस तरह की धमकियां देना बंद कीजिए, नहीं तो देश के लोग आपको ऐसा मजा चखाएंगे कि इतिहास याद रखेगा कि इस देश में एक तानाशाह का क्या हश्र हुआ था। उन्होंने देश के बच्चों और उनके माता-पिता को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करना, हम सब एक साथ हैं। हम आपके बच्चों को कुछ नहीं होने देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक हेल्पलाइन नंबर 8588833548 जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को लीगल मदद की जरूरत है, किसी के बच्चे नहीं मिल रहे हैं, बच्चों पर झूठा केस कर दिया गया है या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने एक लीगल टीम बनाई है जो आपकी मदद करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो देश का बड़े से बड़ा वकील भी आपके बच्चों के लिए खड़ा करेंगे। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मोदी जी धमकियां अपनी जेब में रखें, यह देश आपकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। हम 140 करोड़ लोग एक साथ हैं। आपने इस देश के युवाओं और बच्चों पर हमला करके पूरे 140 करोड़ लोगों पर हमला किया है। अगर किसी को मेडिकल या अन्य किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो वे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बजाय मैसेज करें। मैसेज मिलते ही हमारी टीम तुरंत संपर्क करेगी और हर संभव मदद पहुंचाएगी।

मैं किसी कारण से पंजाब था, लेकिन मेरे दोनों बच्चे प्रदर्शन में शामिल होकर युवाओं के साथ चल रहे थे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि मैं सोमवार को प्रदर्शन में क्यों नहीं था? मुझे किसी कारण से पंजाब जाना पड़ा था, लेकिन मेरे दोनों बच्चे प्रदर्शन में मौजूद थे। वे 4-5 घंटे तक बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, मेरे बच्चे वहीं मौजूद थे। हमारे सभी नेता और पूरी आम आदमी पार्टी वहां मौजूद थी। यह पूरा देश 140 करोड़ लोगों का एक परिवार है। किसी को इन तानाशाहों से डरने की जरूरत नहीं है, हम सब एक साथ हैं और मिलकर लड़ेंगे।

हमारे देश के बच्चे देशद्रोही नहीं हैं, मोदी जी खुद देशद्रोही हैं- केजरीवाल

लगातार हो रही एफआईआर और प्रदर्शन को प्रायोजित होने के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भाजपा वालों का एक तय नैरेटिव है। अगर मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे एंटी-नेशनल थे। मैं कहना चाहता हूं कि मोदी जी, इस देश के सबसे बड़े देशद्रोही आप खुद हैं। अगर वे कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी थे, तो सबसे बड़े आतंकवादी भी आप ही हैं। यह देश अब आपसे दुखी हो चुका है। बच्चों पर लगाए जा रहे ये सभी आरोप बिल्कुल गलत हैं।

बच्चों की छोटी की मांग है पेपर लीक बंद करो, मोदी इतना भी नहीं कर सकते, क्यों?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि ये हमारे बच्चे हैं और ये आपसे आखिर मांग क्या रहे हैं? ये सिर्फ इतना कह रहे हैं कि पेपर लीक कराना बंद कीजिए। एक प्रधानमंत्री होकर भी आप पेपर लीक कराना बंद नहीं कर सकते। या तो आप पूरी तरह बेबस हैं, या फिर पेपर लीक का पैसा आप तक पहुंच रहा है। और इसके बावजूद आप इन्हीं बच्चों को देशद्रोही और आतंकवादी कह रहे हैं।

पुलिस को खुद अपनी गाड़ी तोड़ने और पत्थर मारने की कई वीडियो वायरल हैं, क्या ये सही है?- केजरीवाल

एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें पुलिस बच्चों के ऊपर पत्थर मार रही है। क्या पुलिस का काम पत्थर मारना है? ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें पुलिस अपनी ही गाड़ियां तोड़ रही है और सादे कपड़ों में आकर लाठीचार्ज कर रही है। क्या यह सही है? आप इस तरह के झूठे आरोप लगाकर अपने ही देश के बच्चों को जेल के अंदर डाल देंगे?

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
Next Article भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल

July 21, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

July 21, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच

July 21, 2026
Don't Miss

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

HNE News DeskJuly 21, 2026

22 जुलाई से शुरू होंगे नए राशन कार्डों के लिए आवेदन; परिवार नए सदस्यों के…

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच

July 21, 2026

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल

July 21, 2026

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

July 20, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.