Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अशोक सरीन हिक्की को बधाई देने वालों का लगा तांता, , वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

July 19, 2026

मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

July 19, 2026

री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल

July 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल

री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 19, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
अरविंद केजरीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – किसी छात्र की ओएमआर शीट बदल गई है तो किसी की शीट अन्य छात्र के नाम पर डाल दी गई है- केजरीवाल
  • – मोदी जी, आपसे एक एग्जाम ठीक से नहीं हो रहा है, आप देश क्या चलाओगे?- केजरीवाल
  • – 12 सालों में आपने देश का बेड़ा गर्क कर दिया, आप लोगों की बिल्कुल निकम्मी और अक्षम सरकार है- केजरीवाल

नई दिल्ली, 19 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट के दोबारा हुए एग्जाम के नतीजों में कई खामियों की शिकायत आने पर पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि री-नीट के नतीजों में भी अब भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां? किसी छात्र की ओएमआर शीट बदल दी गई है तो किसी की शीट अन्य छात्र के नाम पर डाल दी गई है। मोदी जी, आपसे एक एग्जाम ठीक से नहीं हो रहा है। आप देश क्या चलाओगे? 12 सालों में आपने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। आप लोगों की बिल्कुल निकम्मी और अक्षम सरकार है।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले तो इन्होंने नीट का पेपर लीक कर दिया और अब जब दोबारा हुए पेपर के नतीजे आए हैं, तो उनमें भी बड़े स्तर पर इवेल्यूएशन को लेकर भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बहुत सारे बच्चों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी ओएमआर शीट ही बदल दी गई है और किसी अन्य छात्र की शीट उनके नाम पर डाल दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जिन छात्रों की ओएमआर शीट सही भी आई है, उनके शीट के हिसाब से बन रहे अंक और अंतिम नतीजों में दिख रहे अंक बिल्कुल ही अलग दिखा रखे हैं। सरकार की ओर से जारी की गई आंसर-की से मिलान करने पर नतीजे बिल्कुल ही अलग आए हैं, जिससे बच्चे बहुत ज्यादा तनाव में हैं। इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी होने के बाद अब बच्चे आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आपसे नीट का एक एग्जाम ठीक से नहीं होता, तो आप देश क्या चलाओगे? अब यह समझ में आ रहा है कि पिछले 12 सालों से आपने देश का जो बेड़ा गर्क कर रखा है, वह इसी वजह से कर रखा है। आप लोगों की बिल्कुल निकम्मी और अक्षम सरकार है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअशोक सरीन जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई दिशा: अमित भाटिया
Next Article मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

अशोक सरीन हिक्की को बधाई देने वालों का लगा तांता, , वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

July 19, 2026

मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

July 19, 2026

अशोक सरीन जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई दिशा: अमित भाटिया

July 18, 2026
Don't Miss

मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

HNE News DeskJuly 19, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नकोदर में डेरा लाल बादशाह मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम…

री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल

July 19, 2026

अशोक सरीन जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई दिशा: अमित भाटिया

July 18, 2026

अशोक सरीन हिक्की के भाजपा जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष बनते ही बधाई देने वालों का लगा तांता

July 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

अशोक सरीन हिक्की को बधाई देने वालों का लगा तांता, , वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

July 19, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.