Author: HNE News Desk

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला बरनाला के सहकारी सभा, तपा में तैनात इंस्पेक्टर हर्ष बंसल को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को सहकारी सभा, तपा से सेवानिवृत्त सचिव जंग सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध इस समय विभागीय जांच चल रही है। आरोपी इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता…

Read More

पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष ज़िलों में शामिल चंडीगढ़: 16 जुलाई 2026 भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की माँवां धियां सत्कार योजना के तहत लुधियाना सबसे अधिक लाभार्थियों वाला ज़िला बनकर उभरा है। इस योजना के तहत ज़िले में 7.4 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। लुधियाना के बाद पटियाला में 5.3 लाख, अमृतसर में 4.9 लाख, जालंधर में 4.8 लाख, गुरदासपुर में 4.4 लाख और होशियारपुर में 4.2 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े हैं। राज्य में सबसे कम रजिस्ट्रेशन मालेरकोटला ज़िले में दर्ज किया गया है, जहाँ 1.3 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान जालंधर, 16 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब दौरे से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत गुरुवार को पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर के बाबा बुद्धा जी नगर स्थित पार्क में दकोहा मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया और स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब में पूरे उत्साह और भव्यता के…

Read More

पुलिस कमिश्नर व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक; सुरक्षा के हर पहलू को अंतिम रूप देने के निर्देश जालंधर, 16 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव गुरुवार को जालंधर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न सुरक्षा इंतजामों का विस्तृत जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के…

Read More

• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुकेरियाँ क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित मुकेरियाँ (होशियारपुर), 16 जुलाई 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहाँ के लोगों के सहयोग और विश्वास से निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और समाज कल्याण के क्षेत्रों में क्रांतिकारी पहलों के माध्यम से लोगों से किया हर वादा पूरा किया है। मुकेरियाँ हल्के में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सियासत…

Read More

रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का किया निरीक्षण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री देंगे पंजाब को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने जालंधर कैंट के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बनाए गए रैली स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा, यातायात, आमजन की सुविधाओं और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने…

Read More

 प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू ने तैयारियों का लिया जायजा 17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह से पहले संगठनात्मक तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां जालंधर, 14 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे और नए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू तथा रैली…

Read More

राज्य सरकार ने टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति पेश की: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में उद्योगों के लिए सिंगल विंडो और सिंगल पैन सिस्टम उपलब्ध; हर मंजूरी निर्धारित समय सीमा में दी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नई दिल्ली / पंजाब; 14 जुलाई: 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टेक्सटाइल निवेश के लिए भारत के सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में पंजाब की वकालत करते हुए कहा कि राज्य में समग्र टेक्सटाइल वैल्यू चेन से संबंधित अपार अवसर उपलब्ध हैं और यह उद्यमियों के लिए एक…

Read More

सख्त कार्रवाई, पुनर्वास और जनभागीदारी से नशों के खिलाफ पंजाब की लड़ाई दे रही बेहतर परिणाम: डॉ. बलबीर सिंह भगवंत मान सरकार ने नशा तस्करों की 847 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, जबकि पिछली सरकारों ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़, 14 जुलाई 2026: पंजाब को पूरी तरह नशा-मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किया गया ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। यह…

Read More

2,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ को दिखाएंगे हरी झंडी; विधानसभा चुनाव से पहले दौरे के राजनीतिक मायने भी अहम जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। पिछले छह महीनों में यह उनका दूसरा जालंधर दौरा होगा। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक स्वरूप में विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन और…

Read More