Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

July 14, 2026

पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद; उद्यमियों को निवेश करना चाहिए, सरकार पूरा समर्थन देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

July 14, 2026

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत: डॉ. बलबीर सिंह

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 14, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
91b13e19 6a39 43ba aa20 9ce91bce7478 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू ने तैयारियों का लिया जायजा

17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह से पहले संगठनात्मक तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

जालंधर, 14 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे और नए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू तथा रैली के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने जालंधर में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड स्थित शीतला माता मंदिर के निकट आयोजित बैठक की अध्यक्षता 2210c11f 5794 4148 86d9 ccef44e9b77e - Hindi News Expressभाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू की समीक्षा करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यातायात व्यवस्था, स्वागत, मंच प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, जनसंपर्क, पार्किंग, सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर आगमन पंजाब के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की नई गति देखने को मिली है और पंजाब भी विकास की इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें ताकि रैली ऐतिहासिक बन सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री एवं रैली प्रभारी राकेश राठौर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा पंजाब के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं और संगठन प्रत्येक स्तर पर तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहा है।

बैठक में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, कर्मजीत कौर चौधरी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा तथा अनिल सच्चर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, देविंदर भारद्वाज, दर्शन भगत, भूपेंद्र कुमार, देविंदर कालिया, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्विनी अटवाल, गौरव महे, मीनू शर्मा, शालू कुमारी, योगेश मल्होत्रा, गोपाल कृष्ण सोनी, बृजेश शर्मा, हिमांशु शर्मा, डिंपी लुबाना, दिनेश मल्होत्रा, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, अजय जोशी, मनजीत सिंह सरोया, मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद; उद्यमियों को निवेश करना चाहिए, सरकार पूरा समर्थन देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद; उद्यमियों को निवेश करना चाहिए, सरकार पूरा समर्थन देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

July 14, 2026

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत: डॉ. बलबीर सिंह

July 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दूसरी बार पहुंचेंगे जालंधर

July 14, 2026
Don't Miss

पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद; उद्यमियों को निवेश करना चाहिए, सरकार पूरा समर्थन देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

HNE News DeskJuly 14, 2026

राज्य सरकार ने टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए…

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत: डॉ. बलबीर सिंह

July 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दूसरी बार पहुंचेंगे जालंधर

July 14, 2026

केजरीवाल की पीएम से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और ई 20 पेट्रोल के रेट घटाए

July 14, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.