Author: HNE News Desk

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

मोदी की जालंधर रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जताया आभार जालंधर, 18 जुलाई 2026 जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए पंजाब की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा सभी समर्थकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के अपार सहयोग और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और इसने पंजाब की बदलती राजनीतिक सोच का स्पष्ट संदेश दिया है।…

Read More

जंतर-मंतर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी नई दिल्ली, 18 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने उठा लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, जिससे जंतर-मंतर पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार, वांगचुक की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल पहुंचाया और इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वांगचुक को…

Read More

यूरोप व्यापार समझौते में गेहूं और दूध को बाहर रखने के फैसले को बताया ऐतिहासिक, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान जालंधर, 17 जुलाई 2026 पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी पंजाब खाली हाथ नहीं आते, बल्कि हर बार राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज भी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर पंजाब को नई दिशा देने का कार्य किया है। इसके लिए उन्होंने पूरे पंजाब की ओर से प्रधानमंत्री का…

Read More

जालंधर से पीएम मोदी ने ₹5,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात नई रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी; पंजाब सरकार पर साधा निशाना जालंधर, 17 जुलाई 2026  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर दौरे के दौरान पंजाब को ₹5,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप में विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से करटोली (पंजाब)-अंबाला नई रेल सेवा तथा जालंधर-वाराणसी नई रेल…

Read More

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए सुखबीर बादल को ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का मतलब भी नहीं पता: बलतेज पन्नू सुखबीर बादल अपना ही ऐलान भूल गए, अकाली दल की कोर कमेटी मीटिंग में मोर्चे के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला गया: पन्नू चंडीगढ़ 17 जुलाई 2026 आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल के “धर्म युद्ध मोर्चा” शुरू करने के ऐलान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अकाली दल ने एक बार फिर अपनी धोखे की राजनीति को सामने ला दिया है, क्योंकि…

Read More

प्रधानमंत्री को राम मंदिर चंदा चोरी का जवाब देना होगा: आप प्रधानमंत्री मोदी ने गंभीर सवालों के जवाब देने की बजाय झूठ बोलकर पंजाब के लोगों को गुमराह किया: आप पंजाब को निशाना बनाने से पहले भाजपा को मुंद्रा पोर्ट के जरिए आए नशे का जवाब देना चाहिए: आप यह भाजपा की डबल इंजन सरकार ही थी जिसने 2014 से 2017 के बीच पंजाब को तबाह किया: बलतेज पन्नू चंडीगढ़, 17 जुलाई 2026 आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे की सख्त आलोचना करते हुए कहा है कि गंभीर सवालों के जवाब देने की बजाय, उन्होंने…

Read More

पंजाब सरकार ने केंद्र को भेजा विस्तृत अनुमान; पवन टीनू ने जल्द मंजूरी की उठाई मांग पंजाब सरकार ने अपना दायित्व निभाया, अब केंद्र सरकार बिना देरी मंजूरी दे” : पवन टीनू चंडीगढ़, 17 जुलाई 2026 जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 3), जिसे आमतौर पर आदमपुर फ्लाईओवर परियोजना के नाम से भी जाना जाता है, के लंबे समय से रुके विकास कार्य को दोबारा गति देने की दिशा में पंजाब सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 11.400 से 29.200 तक शेष 4-लेन सड़क एवं पक्के शोल्डर के निर्माण कार्य के लिए ₹257.32 करोड़ की लागत का विस्तृत…

Read More

ट्रैफिक डायवर्जन बना कारण जालंधर, 16 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी के मद्देनज़र कई निजी स्कूलों ने अपने स्तर पर विद्यार्थियों के लिए एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जिससे विद्यार्थियों और स्कूल बसों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेशों में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी का…

Read More

हर नागरिक को stopE20petrol.com पर ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए: मुख्यमंत्री लोगों को शुद्ध पेट्रोल और ई-20 पेट्रोल में से चुनाव करने की स्वतंत्रता मिले तथा ई-20 पेट्रोल शुद्ध पेट्रोल से सस्ता होना चाहिए: मुख्यमंत्री हर हस्ताक्षर लोगों की आवाज़ को मज़बूत करेगा और केंद्र सरकार को इस मुद्दे का समाधान करने के लिए मजबूर करेगा: मुख्यमंत्री चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026 ई-20 पेट्रोल के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को लोगों से एकजुट होने और ई-20 पेट्रोल की आपूर्ति के…

Read More

– सोनम वांगचुक शिक्षा में कोई क्रांति न ला दें, इसी डर से प्रधानमंत्री उन्हें शिक्षा मंत्री नहीं बनाएंगे- केजरीवाल – देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सड़ गई है, एक क्रांतिकारी कदम ही इसे ठीक कर सकता है- केजरीवाल – नीट पेपर लीक के बाद 20 बच्चों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा- केजरीवाल – 20 जुलाई को जंतर मंतर पर ज्यादा संख्या में लोग आएं और संसद तक पैदल यात्रा को सफल बनाएं- केजरीवाल नई दिल्ली, 16 जुलाई 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर से शिक्षाविद्…

Read More