Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
प्रयागराजः Tanisha Mukherjee took a dip in Sangam… महाकुंभ में जमकर श्रद्धालुओं की भीड़ अभी उमड़ रही है। 144 साल बाद आए इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड सितारे भी पहुंच रहे हैं। कई नामी सितारों ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई हैं। कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने कल्पवास भी किया है। अब हाल में ही अजय देवगन की साली और काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी प्रयागराज पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस ने गंगा में डुबकी लगाई और पावन अनुभव को लोगों के साथ साझा किया है। Tanisha Mukherjee took a dip in Sangam.. तनीषा मुखर्जी का संगम…
नई दिल्लीः Delhi election results… दिल्ली के चुनाव परिणामों पर सबकी नजरें हैं। कुछ विश्लेषक मतदान प्रतिशत के हिसाब से अपने अपने दावे लगा रहे हैं। जैसे कि चुनाव आयोग ने देर रात आंकड़ा जारी किया. उसके मुताबिक, दिल्ली में इस बार 60.40 फीसदी वोट पड़े. जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 62.55 फीसदी था। इसका मतलब है कि इस बार 2.15 फीसदी कम वोट पड़े. अगर 2013, 2015 विधानसभा चुनाव के भी वोटिंग आंकड़े को देखें तो इस बार सबसे कम वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 64.33% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 54.58% मतदान…
ढाकाः Situation worsens again in Bangladesh…बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भ़ड़की है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान ‘बंगबंधु’ के ढाका स्थित धनमंडी-32 आवास पर धावा बोला और तोड़फोड़ की। खुलना में शेख हसीना के चचेरे भाई शेख सोहेल, शेख जेवेल के घरों को दो बुलडोजरों से ध्वस्त कर दिया गया है। हिंसा सोशल मीडिया पर ‘बुलडोजर जुलूस’ के ऐलान के बाद हुई। जब हमला हुआ, तब वहां सुरक्षाबल भी मौजूद थे। भीड़ को वहां से जाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। कुछ खबरों के…
नई दिल्लीः बेशक 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं लेकिन कल वोटिंग के बाद जो अधिकतर EXIT POLL सामने आए उनमें दावा किया गया है कि भाजपा का 2 दशक का वनवास खत्म हो जाएगा और दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल की मानें तो मिडिल क्लास को खुश करने का फॉर्म्युला चल गया है। युवा बीजेपी के साथ है। चाणक्या स्ट्रेटजिस के एग्जिट पोल पर गौर करें तो आम आदमी पार्टी को इस बार 25 से 28 सीटें आने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी इस बार दिल्ली…
अयोध्याः Ram temple chief priest Acharya Satyendra Das is no more… लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। पीजीआई से थोड़ी देर में अयोध्या के लिए उनका पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा। Ram temple chief priest Acharya Satyendra Das is no more… सवेरे 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ…
प्रयागराजः Mahakumbh on Maghi Purnima… यहां चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम के जल में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है।प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम पर महास्नान जारी है। संगम पर उमड़े श्रद्धालुओं पर ‘पुष्प वर्षा’ की गई। प्रयागराज में महाकुंभ के एक तीर्थयात्री ने कहा, “मैं आज माघ पूर्णिमा पर स्नान करने की योजना बनाकर दिल्ली से यहां आया हूं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।” Mahakumbh on Maghi Purnima…महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों की भारी संख्या घाटों पर दिख…
वाशिंगटनः Does Trump want a war, Gaza plan increases tension…अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और फैसलों से कई देशों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप के गाजा प्लान की निंदा हो रही है। ट्रंप ने फिर दोहराया- गाजा पर US का हक, 22 लाख+ फलस्तीनी पड़ोसी देशों में विस्थापित करेंगे। उत्तर कोरिया सरकार ने कहा कि अमेरिका अपने गाजा प्लान की आड़ में उगाही कर रहा है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने ट्रंप का नाम लिए बगैर कहा कि फिलिस्तीन फिलिस्तीनियों के सुरक्षित लौटने की थोड़ी बहुत उम्मीद को इस प्लान ने…
नई दिल्लीः Crackdown on former Director General of Coast Guard, CBI files FIR… सीबीआई ने तटरक्षक के पूर्व महानिदेशक (डीजी) के. नटराजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर वरिष्ठ अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) डोजियर से छेड़छाड़ करने का आरोप है। रक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को एक संदर्भ भेजा था, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के गोपनीय व्यक्तिगत रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी के बारे में जानकारी दी गई थी। सीबीआई ने करीब 10 महीने की प्रारंभिक जांच के बाद, पाया कि कई अधिकारियों की एसीआर फाइल में छेड़छाड़ की गई थी जबकि कुछ अधिकारियों के ‘नॉन इनिशिएशन सर्टिफिकेट’ (एनआईसी)…
नई दिल्लीः AAP problems have not reduced yet… दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खान पर गिरफ्तारी के बाद मकोका लगाने की तैयारी चल रही है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाले गए हैं। AAP problems have not reduced yet… पुलिस ने अमानतुल्लाह खान पर दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा भी लगाई है, क्योंकि उन्होंने भीड़ इकठ्ठा कर ली थी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, इसलिए पुलिस ने बीएनएस…
अखऩूरः two soldiers martyred…जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि अखनूर सेक्टर में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं। ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लालेली में बाड़ के पास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। व्हाइट नाइट कोर ने कहा, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।फौजी गश्त कर रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। व्हाइट नाइट कोर ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। सेना से जुड़े सूत्रों ने दावा किया कि शहीद हुए फौजियों के नाम कैप्टन…
