Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
नई दिल्लीः बेहद करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के बीच ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की शादी से सब हैरान हैं। दुल्हन का नाम हिमानी है। नीरज की पत्नी हिमानी कौन हैं इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। वहीं, स्टार खिलाड़ी ने भी इसका खुलासा नहीं किया है। सामने आई तस्वीरों में लड़की के माता-पिता और नीरज के परिजन नजर आ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी बेहद ही निजी तरीके से किसी गुप्त स्थान पर की गई। नीरज…
गाजाः गाजा पट्टी में 15 महीने से ज्यादा समय से चल रही लड़ाई आखिरकार रुक गई है। समझौता लागू होने में कुछ घंटों की देरी इसलिए हुई क्योंकि हमास ने उन तीन महिलाओं के नामों की सूची देने में विलंब किया। हमास ने तीनों महिलाओं को रिहा कर दिया है। रोमी गोनेन, एमली डेमेरी और डोरोन स्टीनब्रीचर नामक तीन महिलाओं कि रिहाई हुई। इसी के साथ समझौते के प्रथम चरण में 33 बंधकों की रिहाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि रेड क्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के तहत रिहा होने वाले फलस्तीनी कैदियों की…
वाशिंगटन: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन और भारत की यात्रा पर जाना चाहते हैं। संभावित यात्रा को लेकर उन्होंने सलाहकारों से बातचीत भी की है। दरअसल ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी। अब ट्रंप के चीन दौरे पर जाने को अमेरिका और चीन के संबंध बेहतर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने अपने सलाहकारों से भारत के संभावित दौरे को लेकर भी चर्चा की है। बीते महीने क्रिसमस के मौके पर जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका गए…
नई दिल्लीः PM MODI achievements… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई परिवर्तनकारी पहलों के साथ वर्ष 2025 की शुरुआत की है। मोदी ने सिर्फ 15 दिनों में विजन को हकीकत में बदला है। साल की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान किसानों के कल्याण पर जोर देने के साथ 2025 की शुरुआत हुई। सरकार ने किसानों के लिए किफायती उर्वरक मूल्य सुनिश्चित करते हुए डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंज़ूरी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी दिन गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ और शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी जैसे सांस्कृतिक आइकन से मुलाकात की, जो कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता…
लंदनः हमारे पालतू जानवर हमारे साथ बहुत कम समय के लिए रहते हैं और कोई भी अपने प्यारे पालतू जानवर को अलविदा नहीं कहना चाहता। पर अब UK ने एक ऐसा फार्मूला ढूंढ लिया है जिससे अब आपको अपने प्यारे Pet की क्लोनिंग कर सकते है। जी हां, UK की लैब में अब कुत्ते, बिल्ली और यहां तक की घोड़े का भी क्लोन बनाया जा सकता है। मरे हुए जानवर के DNA को फ्रीज़ करके और जानवर की स्किन के टिशू का इस्तेमाल करके बिलकुल हूबहू pet बनाया जा सकता है। लेकिन क्लोनिंग इस बात की कोई गारंटी नहीं देता…
नई दिल्लीः Delhi Election … विधानसभा चुनाव केवल राजधानी की सियासत का फैसला नहीं करेगा, बल्कि इसका असर देश के विपक्षी गठबंधन, इंडिया, की राजनीति पर भी पड़ेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने इंडिया गठबंधन के तहत बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी, और यह संकेत दिया था कि विपक्षी दलों की एकजुटता आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के भीतर घमासान बढ़ता जा रहा है, और इस चुनाव के परिणाम केवल दिल्ली की सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन के भविष्य और नेतृत्व के लिए भी…
नई दिल्ली: Birth Rate… कई राज्यों में घटती प्रजनन दर चिंता का विषय है। इसी चिंता को कम करने के लिए कई प्रकार के उपाय और ऐलान किए जा रहे हैं। हालांकि भारत की आबादी इस समय रिकार्ड तोड़ रही है लेकिन कई राज्यों में बच्चे अधिक पैदा करने के लिए नेताओं के अजीबोगरीब बयान सामने आ रहे हैं। जैसे कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कोई व्यक्ति सरपंच, नगर पार्षद या महापौर तभी बन सकता है, जब उसके दो से अधिक बच्चे हों। सीएम ने आगे कहा कि, वे लोगों को अधिक बच्चे पैदा…
नई दिल्लीः Auto Expo … प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किए जाने की उम्मीद है। वाहनों की यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक चलेगी। ऑटो एक्सपो 2025 में इस बार सिर्फ गाड़ियों का ही नहीं, बल्कि टेक कंपनियों का भी जलवा देखने को मिलेगा। ये कंपनियां मोबिलिटी के भविष्य की तस्वीर से आम लोगों को रू-ब-रू कराएंगी। Auto Expo … इस एक्सपो में आम लोगों को एक ही…
मुंबईः Attack On Saif Ali Khan… बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर किए गए चाकू से हमले के बाद पूरा बालीवुड स्तब्ध है। अभी तक हमलावर तो नहीं पकड़ा गया लेकिन 3 संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। हमले के तुरंत बाद सैफ को ऑटो रिक्शा में बैठाकर लीलावती अस्पताल ले जाया गया। इस हमले के बाद कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। जैसे कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी सैफ के घर तक कैसे पहुंचा। दूसरा सवाल यह कि जब आरोपी भागा तब उसे रास्ते में किसी ने पकड़ा क्यों नहीं। तीसरा सवाल यह…
2025 के महाकुंभ में एक लड़की का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इस लड़की का नाम किसी साध्वी या धार्मिक व्यक्ति से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह एक आम लड़की है जो महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेच रही है। इंदौर की रहने वाली यह लड़की अपनी खूबसूरत आँखों, सांवली त्वचा, और लंबी चोटी के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। उसकी आँखे किसी मॉडल से कम नहीं लगतीं, और यही वजह है कि महाकुंभ में आए श्रद्धालु उसकी तस्वीरें खींचने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हैं। यह…
