Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

October 13, 2026

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026

राकेश राठौर को मिला ‘शान-ए-पंजाब’ अवार्ड, उद्यमिता के क्षेत्र में योगदान को मिला सम्मान

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » युद्ध नशे के विरुद्ध, खानपुर और मंडी में नशा तस्करों के संपत्तियों पर चला सरकार का पीला पंजा

युद्ध नशे के विरुद्ध, खानपुर और मंडी में नशा तस्करों के संपत्तियों पर चला सरकार का पीला पंजा

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 7, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
War against drugs - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर/फिल्लौर: War against drugs… पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, ड्रग तस्करों के अवैध कब्जों को खत्म करने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय सिविल प्रशासकीय अधिकारियों के सहयोग से आज फिल्लौर उपमंडल के गांव खानपुर और मंडी की पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह अवैध निर्माण नशे के कारोबार से जुड़े दो लोगों ने करवाया था, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्त कर दिया गया है।

War against drugs… इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी जालंधर (ग्रामीण) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) फिल्लौर, जिन्हें इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के कहने पर यह कार्यवाही की गई। कार्रवाई सीधे तौर पर जसवीर सिंह उर्फ ​​शीरा पुत्र दलवीर उर्फ ​​बूर निवासी खानपुर और भोली पत्नी रामपाल उर्फ ​​रामा निवासी गांव मंडी के खिलाफ की गई है। दोनों ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

War against drugs… एस.एस.पी. खख ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, भोली एक ड्रग तस्कर है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में शामिल है। वर्ष 2005 में इसके पास से 1.190 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इसके अलावा साल 2015 में 2 किलो पोस्त जब्त किया गया था और साल 2022 में भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई थी उन्होंने कहा कि इसी तरह जसवीर सिंह उर्फ ​​शीरा का नाम भी बड़ी मात्रा में चरस और नशे के इंजेक्शनों की बरामदगी जैसे कई मामलों में शामिल है।

War against drugs… एस.एस.पी. खख ने कहा कि राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।अधिकारियों ने यह सुनिश्चित कर लिया कि यह जमीन ग्राम पंचायत की है और इस पर आरोपियों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर जालंधर ग्रामीण पुलिस अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे से कोई लाभ न ले सके। उन्होंने लोगों से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एस.एस पी. खख ने कहा कि ये दोनों नशा तस्कर ग्रामीणों को डराते-धमकाते थे, जिसके चलते पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्थानीय लोग स्वागत कर रहे है। इस मौके पर गांव खानपुर की सरपंच परमजीत कौर और स्थानीय ग्रामीणों ने पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसंत सुग्रीवानन्द महाराज जी नहीं रहे, 20 साल तक की दी थी कठोर परीक्षा
Next Article पंजाब की धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

October 13, 2026

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026

राकेश राठौर को मिला ‘शान-ए-पंजाब’ अवार्ड, उद्यमिता के क्षेत्र में योगदान को मिला सम्मान

October 10, 2026
Don't Miss

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

HNE News DeskOctober 13, 2026

मेडिकल स्टोर पर नशे की बिक्री को लेकर हुआ विवाद, संचालक पर गोली चलाने का…

राकेश राठौर को मिला ‘शान-ए-पंजाब’ अवार्ड, उद्यमिता के क्षेत्र में योगदान को मिला सम्मान

October 10, 2026

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.