Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

November 27, 2026

जालंधर के नए SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला चार्ज

November 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 27, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
d8258e04 fec5 4478 95be e2aa97fdba45 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • भगवंत मान सरकार सरबत दे भले’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है, जो समाज के हर वर्ग और हर जीव के प्रति सहानुभूति और भलाई पर आधारित है: अमन अरोड़ा
  • पहली बार हर शहरी और ग्रामीण पंजीकृत गौशाला को मिलेगी वित्तीय सहायता: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026:

पशु कल्याण और बेसहारा पशुधन की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य भर की 520 पंजीकृत गौशालाओं, जिनमें 500 गौशालाएं और 20 सरकारी कैटल पॉन्ड शामिल हैं, के लिए एक ही किस्त में 100 करोड़ रुपये का अनुदान जारी करने को मंजूरी दी गई है। आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा करते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि यह राशि अगले दो-तीन दिनों के भीतर संबंधित गौशालाओं को ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने इस फैसले को गौ भक्तों और पशु कल्याण के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं की चिरकालिक मांग को पूरा करने की दिशा में अहम कदम बताया।

इस फैसले के ऐतिहासिक महत्व को उजागर करते हुए, कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा, “यह बेसहारा पशुधन के कल्याण और उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। पंजाब के इतिहास में पहली बार, मान सरकार ने राज्य भर की सभी पंजीकृत गौशालाओं को, चाहे वे शहरी क्षेत्र में हों या ग्रामीण क्षेत्र में, और चाहे सरकार द्वारा संचालित हों या निजी, वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।”

पुरानी फंडिंग नीति की असमानताओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, “पहले, वित्तीय सहायता केवल शहरी नगरपालिका सीमाओं के भीतर स्थित 228 गौशालाओं तक ही सीमित थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही 272 गौशालाओं को कोई सरकारी फंड नहीं मिलता था। इस कारण ग्रामीण संस्थाओं को पशु कल्याण में पाए गए अहम योगदान के बावजूद, संसाधनों की भारी कमी का सामना करना पड़ता था।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हाल ही में हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक का जिक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “बैठक के दौरान यह देखा गया कि जहां शहरी गौशालाओं को अक्सर समुदाय द्वारा दान और चारे की मदद मिल जाती है, वहीं ग्रामीण गौशालाओं को बेसहारा पशुधन की संभाल संबंधी गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने इस अंतर पर ध्यान दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पंजीकृत गौशाला अपनी स्थिति या प्रबंधन के कारण वित्तीय सहायता से वंचित न रहे।”

वित्तीय वितरण के बारे में विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, “100 करोड़ रुपये के इस अनुदान से इन 520 गौशालाओं में रखे गए लगभग 2.20 लाख पशुधन को सीधा लाभ मिलेगा। यह सहायता गौशाला प्रबंधकों को पौष्टिक चारा, पशुओं की दवाइयां, इलाज और गौशालाओं की देखभाल से संबंधित जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी, जिससे पशुधन की बेहतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

पशु कल्याण और सरबत दे भले’ के सिद्धांत के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गौशालाओं की मदद के लिए पहले ही अहम कदम उठाए गए हैं। सभी गौशालाओं को बिजली के खर्चों से छूट दी गई है और उनके 100 करोड़ रुपये के पुराने बकाया बिजली बिल भी माफ कर दिए गए हैं। ये फैसले बेजुबान पशुधन के प्रति हमारी सरकार की सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाते हैं।”

पशुधन की सुरक्षा के लिए अथक काम कर रहे वॉलंटियर्स, गौ भक्तों और सामाजिक संस्थाओं को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “पशु कल्याण के लिए इन संस्थाओं और वॉलंटियर्स का योगदान बेहद अहम है। पंजाब सरकार पशुधन की सुरक्षा, देखभाल और पालन-पोषण के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है और इस नेक कार्य के लिए हर संभव सहयोग देना जारी रखेगी।”

भगवंत मान सरकार द्वारा मुफ्त बिजली, बकाया बिजली बिलों को माफ करके और सीधी वित्तीय सहायता के माध्यम से गौशालाओं को लगातार सहयोग दिया जा रहा है

भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य भर की गौशालाओं की देखभाल और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने केवल भरोसा ही नहीं दिया, बल्कि ठोस वित्तीय और संस्थागत सहायता भी प्रदान की है। सरकार ने राज्य की सभी 518 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई है और 100 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल माफ कर दिए हैं। हाल ही में दिए गए 100 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान से यह सहायता और मजबूत होगी, जिससे पशुधन के लिए चारे, स्वास्थ्य देखभाल, दवाइयों, रहने-सहने के प्रबंधों और सुविधाओं में सुधार के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे।

यह फैसला विभिन्न गौ रक्षा दलों और गौशाला एसोसिएशनों द्वारा की गई बेनतियों के बाद लिया गया है, जिनके प्रतिनिधियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी चिंताओं और जरूरतों से अवगत करवाया था। उनकी मांगों को व्यक्तिगत तौर पर सुनने के बाद, मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कुछ दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की जाए और उनकी चिंताओं को देखते हुए राज्य भर की गौशालाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जाए।

यह पहल भगवंत मान सरकार की सरबत दे भले” के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो हर जीव के प्रति सहानुभूति और भलाई पर आधारित है। सरकार का मानना है कि पशु कल्याण के लिए समर्पित संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारियों को लगन से निभाने और पशुधन की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी संसाधन और सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleदसूहा में बीच सड़क पुलिस एनकाउंटर, 6 राउंड फायरिंग में सिविलियन घायल; 6 गाड़ियों को टक्कर मारकर भागे आरोपी
Next Article जालंधर के नए SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला चार्ज
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

November 27, 2026

दसूहा में बीच सड़क पुलिस एनकाउंटर, 6 राउंड फायरिंग में सिविलियन घायल; 6 गाड़ियों को टक्कर मारकर भागे आरोपी

November 27, 2026

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

November 27, 2026
Don't Miss

जालंधर के नए SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला चार्ज

HNE News DeskNovember 27, 2026

 बोले- गैंगस्टरों और नशा तस्करों को नहीं उठाने देंगे सिर जालंधर, 27 नवंबर 2026: हरकमलप्रीत…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

November 27, 2026

दसूहा में बीच सड़क पुलिस एनकाउंटर, 6 राउंड फायरिंग में सिविलियन घायल; 6 गाड़ियों को टक्कर मारकर भागे आरोपी

November 27, 2026

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

November 27, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.