Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा

April 13, 2026

मान सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक संशोधन बिल पेश

April 13, 2026

गैंगस्टरों ते वार का 83वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 475 स्थानों पर छापेमारी; 223 गिरफ्तार

April 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » पंजाब की धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: मान

पंजाब की धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: मान

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 7, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
There is no place for gangsters smugglers and other criminals on the soil of Punjab - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जहानखेला (होशियारपुर)- There is no place for gangsters, smugglers and other criminals on the soil of Punjab:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब की पवित्र धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों, अपराधियों और अन्य समाज विरोधी तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और जल्द ही इन्हें राज्य से साफ कर दिया जाएगा।
यहां 2490 सिपाहियों की पासिंग आउट परेड के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती ने संत, पीर, शहीद, महान खिलाड़ी और जनरल पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों की सरपरस्ती में तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों ने राज्य को अपना अड्डा बना लिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इन देश विरोधी तत्वों को नकेल डालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और ये जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य एक ऐतिहासिक मोड़ पर है क्योंकि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ बिल्कुल लिहाज न करने की नीति अपनाई है और आम जनता के सक्रिय सहयोग से पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों की सप्लाई लाइन को तोड़ा जा रहा है, नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए भर्ती कर्मचारी नशों के खिलाफ युद्ध का अभिन्न अंग बनेंगे।

There is no place for gangsters, smugglers and other criminals on the soil of Punjab: मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें राज्य की शांति को भंग करने के नापाक मंसूबे बना रही हैं लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को दरपेश बड़ी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जाए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस पूरी तन्मयता से लोगों की सेवा करने की शानदार विरासत को कायम रखेगी।

There is no place for gangsters, smugglers and other criminals on the soil of Punjab: नए पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि वे पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, मेहनत और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया, जिससे राज्य की तरक्की और यहां के लोगों की खुशहाली में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम लोगों की मुश्किलों को दूर करने और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बल में नए शामिल किए गए पुलिस कर्मचारियों को राज्य से नशों की बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पंजाब पुलिस ने इसकी सप्लाई को रोकने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब बल को पंजाब पुलिस की शानदार परंपरा को कायम रखना चाहिए ताकि राज्य से नशों की बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने फूट डालने वाली ताकतों को चेतावनी दी कि उनके फिरकू तनाव पैदा करने के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक ताना-बाना इतना मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है लेकिन यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर नहीं उगेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही राज्य की अमन-शांति को भंग करने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन पंजाबियों द्वारा प्यार, सद्भावना और शांति के रिश्ते को और मजबूत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 से अब तक पुलिस बल को अपडेट करने के लिए 10,000 से अधिक युवाओं को नियुक्त किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में 10,000 नए सिपाहियों की भर्ती करने का भी फैसला किया है, जिसके लिए जल्द ही कैबिनेट द्वारा आवश्यक हरी झंडी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य की पुलिस बल को वैज्ञानिक आधार पर अपग्रेड करने के लिए वचनबद्ध है ताकि अपराधियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए देश में अपनी तरह की अनूठी पहल के तहत समर्पित सड़क सुरक्षा बल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों सहित विशेष रूप से प्रशिक्षित नए भर्ती किए गए 1597 जवान इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं, जिन्हें आधुनिक 144 वाहन मुहैया कराए गए हैं और पिछले साल फरवरी में इसकी शुरुआत के बाद राज्य में हादसों के कारण होने वाली मौतों में 48.10 प्रतिशत की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सड़क हादसों के खतरे वाले 4200 किलोमीटर हाईवे पर बल तैनात किया गया है, जो निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए काम करता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भारत की संसद में राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि 155 एकड़ में फैला जहानखेला कैंपस अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा कि इस कारण ही दूसरे राज्यों की बलें यहां पुलिस प्रशिक्षण लेने के लिए आती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अपराध का तरीका बदल गया है, इसलिए पंजाब पुलिस को अपडेट किया जा रहा है, जिसके लिए यहां विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ये युवा सरकार का अभिन्न अंग बन चुके हैं और अब मिशनरी जज्बे के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि नए भर्ती हुए युवा अपनी कलम का उपयोग समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि नए भर्ती हुए युवाओं को अधिक से अधिक लोगों की भलाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleयुद्ध नशे के विरुद्ध, खानपुर और मंडी में नशा तस्करों के संपत्तियों पर चला सरकार का पीला पंजा
Next Article वरुण चक्रवर्ती ने ऐसे लिया दुबई की ग्राऊंड पर बदला, न्यूजीलैंड चारों खाने चित्त
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा

April 13, 2026

मान सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक संशोधन बिल पेश

April 13, 2026

‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Don't Miss

मान सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक संशोधन बिल पेश

HNE News DeskApril 13, 2026

* भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बेअदबी विरोधी सख्त कानून के तहत उम्रकैद और…

गैंगस्टरों ते वार का 83वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 475 स्थानों पर छापेमारी; 223 गिरफ्तार

April 13, 2026

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026

‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.