Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भीषण सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से 27 घायल

November 17, 2026

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए : मान

November 16, 2026

छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग

November 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, राजा वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, राजा वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

HNE News DeskBy HNE News DeskOctober 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव

चंडीगढ़ 2 अक्तूबर 2026

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान और प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। कांग्रेस ने विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान संभालेंगे।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की ओर से परगट सिंह की नियुक्ति के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया।

परगट सिंह की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी पिछले कई महीनों से संगठन में बदलाव को लेकर मंथन कर रही थी। प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष के लिए कई नेताओं के नाम सामने आ रहे थे।

परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वह पंजाब सरकार में शिक्षा एवं खेल मामलों के मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

वर्तमान में परगट सिंह जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी नियुक्ति को पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे। इनमें पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व विधायक राणा केपी सिंह, विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम शामिल थे।

इसके अलावा गुरजीत सिंह औजला का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में लिया जा रहा था। शुरुआती चर्चाओं में विजय इंदर सिंगला का नाम प्रमुखता से सामने आया था, लेकिन अंततः कांग्रेस हाईकमान ने परगट सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।

अब नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को गति देने की चुनौती होगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज
Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

न्यू मॉडल हाउस में देर रात हंगामा, किराए के मकान में देह व्यापार चलने का आरोप

November 14, 2026

सुनील जाखड़ का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- ‘पंजाब में कांटे आपने बोए हैं, अब आपको ही चुनने पड़ेंगे’

November 13, 2026

जालंधर में पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग, मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में चलीं गोलियां

November 12, 2026
Don't Miss

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए : मान

HNE News DeskNovember 16, 2026

हर ‘नानक नाम लेवा संगत’ बिछड़े हुए गुरुधाम के दर्शन करने के लिए अरदास कर…

छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग

November 16, 2026

जालंधर: शाहकोट में पराली की गांठों में भीषण आग, डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख

November 16, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

November 15, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.