Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

September 9, 2026

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » 14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 9, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
010d986c 5cc3 4240 b2a4 119f30a31acf - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • कालिया, भंडारी, राठौड़, अंगुराल, दिनेश ढल्ल समेत सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

जालंधर, 9 सितंबर 2026
पंजाब में बढ़ते नशे, बिगड़ती कानून व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन तथा मोहनजीत सिंह शेरों और गुलजार सिंह जैसे मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में 14 मंडलों में एक साथ विशाल रोष प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर के विभिन्न चौकों और बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मान सरकार मुर्दाबाद”, “नशा माफिया पर कार्रवाई करो”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” और “पंजाब बचाओ” के नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।2b008df4 8b1c 4bb4 a453 6108d19b85d7 - Hindi News Express

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने और दबाने का माहौल बनाया जा रहा है। मोहनजीत सिंह शेरों और गुलजार सिंह से जुड़े घटनाक्रमों ने राज्य में कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल विज्ञापनों और सोशल मीडिया के जरिए झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा माफिया, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही हाल रहा तो 2027 तक पंजाब का बच्चा-बच्चा इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आएगा।a92ae3ea 54b9 4000 be3f c3aa6717e48f - Hindi News Express

भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव की उम्मीद में आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। नशा, अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब जवाब मांग रही है।

पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि पंजाब में व्यापार, उद्योग और रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आम नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।d4159dce 932d 4e42 a818 feeab024b4c5 - Hindi News Express

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब में प्रशासनिक तंत्र राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल नारों से नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई से जीती जा सकती है, लेकिन वर्तमान सरकार की प्राथमिकताएं कुछ और ही दिखाई देती हैं।

भाजपा नेता राजन अंगुराल ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की वजह से बर्बाद हो रही है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार उन्हें निराशा की ओर धकेल रही है।

भाजपा नेता दिनेश ढल्ल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना सबसे बड़ा अपराध है। पंजाब में सरकार के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लुधियाना में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने भी राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। ऐसी घटनाएं समाज को आहत करती हैं और सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं।

14 मंडलों में फूटा जनता का गुस्सा

नॉर्थ विधानसभा के मंडल 1 में राजेश कुमार मल्होत्रा एवं सनी शर्मा की अगुवाई में मकसूदा चौक, मंडल 2 में कुलवंत शर्मा एवं हैप्पी दीवान की अगुवाई में बाबा सोढल चौक, मंडल 3 में गुरप्रीत सिंह विक्की एवं हनी कंबोज तथा मंडल 4 में आशीष सहगल एवं अमित भाटिया की अगुवाई में अड्डा होशियारपुर चौक पर प्रदर्शन किया गया।

सेंट्रल विधानसभा के मंडल 5 में चंदन रखेजा एवं गोल्डी भाटिया, मंडल 6 में संदीप कुमार एवं गोल्डी भाटिया, मंडल 7 में प्रदीप कपानिया एवं अश्विनी भंडारी तथा मंडल 8 में क्षितिज ढल्ल एवं दविंदर कालिया के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन आयोजित किए गए।

वेस्ट विधानसभा के बस्ती गुजां मंडल में ऋषि बहल की अध्यक्षता में, घास मंडी मंडल में अजय ठाकुर एवं बृजेश शर्मा की अगुवाई में, मॉडल हाउस मंडल में सोनू चौहान एवं योगेश मल्होत्रा के नेतृत्व में, बस्ती बावा खेल मंडल में प्रदीप खुल्लर तथा भार्गव नगर मंडल में गोल्डी भगत एवं दविंदर लुबाना की अगुवाई में प्रदर्शन किए गए।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने दिया जनआंदोलन का संदेश

प्रदर्शनों में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रवि महेंद्रू, जिला सचिव अमित भाटिया, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह गोल्डी, पुनीत शुक्ला, देविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, मनजीत सिंह टीटू, तरविंदर सिंह सोई, मुनीश बल, कुणाल शर्मा, सनी शर्मा, कृष्णा मिनिया, विजय बाबा, बॉबी कश्यप, अजय बबल, रानी भगत, सुरेश खुराना, गगन भगत, अशोक भगत, एम.पी. शर्मा, दीपक तनेजा, अरुण नारंग, मलकीत सिंह, डॉ. जतिंदर, डॉ. नरेश ठाकुर, संजीव नागरथ, संजीव कुमार, हेमंत खन्ना, अनुज शारदा, ब्रिज मोहन गुप्ता, मुनीश ठाकुर, राहुल ग्रोवर, हेमंत ढल्ल, हरीश महेंद्रू, विजय चड्ढा, वैभव सहगल, विशु खन्ना, सतपाल बठला, रामनाथ कपूर, रमन पराशर, अश्विनी खन्ना, ज्योति सरीन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनता का सब्र टूट चुका है : भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी सरकार ने कानून व्यवस्था, नशा नियंत्रण, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन के हर मोर्चे पर निराश किया है। जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है और 2027 में पंजाब की जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि नशे, अपराध, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों को नहीं रोका गया तो पार्टी पूरे पंजाब में जनआंदोलन छेड़कर संघर्ष को और तेज करेगी।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

September 9, 2026

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन : भाजपा

September 8, 2026
Don't Miss

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

HNE News DeskSeptember 9, 2026

स्कूल-कॉलेज और मेडिकल स्टोर रहेंगे खुले लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा…

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन : भाजपा

September 8, 2026

‘बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई’

September 8, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.