Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी, भूपेश बघेल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

September 6, 2026

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा

September 6, 2026

इंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 6, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
b9197fc0 069d 4d2d a26f 0a3c8b6260ce - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 6 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रवक्ता सन्नी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह बौखला गई है और अपनी राजनीतिक निराशा छिपाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है।
सन्नी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में कुछ लोगों को पार्टी में शामिल करवाकर उन्हें भाजपा से जुड़ा हुआ बताने का प्रयास किया गया, जबकि वास्तविकता यह है कि उन लोगों का भाजपा से कोई संगठनात्मक संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कथित तौर पर शामिल करवाए गए व्यक्तियों में से कोई भी भाजपा का पदाधिकारी तो दूर,पार्टी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को जनता को गुमराह करने की बजाय पंजाब सरकार की विफलताओं का जवाब देना चाहिए। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ता नशा, बेरोजगारी, उद्योगों का पलायन और बिजली संकट जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इन असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए आप नेता रोज नए राजनीतिक ड्रामे रच रहे हैं।

सन्नी शर्मा ने कहा कि भाजपा आज पंजाब में तेजी से मजबूत हो रही है और विभिन्न वर्गों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा की राष्ट्रवादी सोच से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती से आम आदमी पार्टी के नेताओं में घबराहट साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के पास वास्तव में कोई भाजपा नेता या पदाधिकारी शामिल हुआ है तो वह उसका नाम, पद और सदस्यता का प्रमाण सार्वजनिक करे। केवल फोटो खिंचवाकर और झूठे दावे करके राजनीतिक साख नहीं बचाई जा सकती।
सनी शर्मा ने कहा कि जनता अब आम आदमी पार्टी की हकीकत को अच्छी तरह समझ चुकी है। झूठे प्रचार और मनगढ़ंत दावों से भाजपा की बढ़ती ताकत को रोका नहीं जा सकता। भाजपा कार्यकर्ता पहले से अधिक मजबूती और उत्साह के साथ संगठन विस्तार में जुटे हैं तथा आने वाले समय में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को उसकी जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleइंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला
Next Article सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी, भूपेश बघेल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी, भूपेश बघेल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

September 6, 2026

इंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला

September 6, 2026

पंजाब में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें : सतीश पूनिया

September 4, 2026
Don't Miss

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा

HNE News DeskSeptember 6, 2026

जालंधर, 6 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रवक्ता सन्नी शर्मा ने…

इंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला

September 6, 2026

पंजाब में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें : सतीश पूनिया

September 4, 2026

शीतल अंगुराल दलित समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरेंगे, भाजपा को मिलेगा नया जनाधार : अशोक सरीन हिक्की

September 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी, भूपेश बघेल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

September 6, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.