संगठनों ने किया स्पष्ट, 27 जुलाई को बंद के जरिए दर्ज हो चुका है विरोध; दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
जालंधर, 29 जुलाई 2026
पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को पंजाब बंद के बाद 30 जुलाई को दोबारा पंजाब बंद की चर्चाओं के बीच जालंधर में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। भाजपा नेता विपन सभ्रवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि फिलहाल 30 जुलाई को न तो जालंधर और न ही पंजाब बंद किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों के मुद्दे को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों की बैठक जारी है। सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 30 जुलाई को बंद के बजाय सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठनों ने भी स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई को जालंधर में किसी प्रकार का बंद नहीं रहेगा। उनका कहना है कि 27 जुलाई को शहर बंद रखकर वे पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए सभी संगठन एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ संगठनों की ओर से पंजाब बंद की खबरें सामने आई हैं, लेकिन जालंधर में ऐसा कोई बंद नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बरनाला लाठीचार्ज मामले में दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

