जालंधर, 31 अगस्त 2026
भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने भाजपा पंजाब प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया के जालंधर आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई राजनीतिक ताकत मिली है।
राकेश राठौर ने कहा कि सतीश पूनिया के संगठनात्मक अनुभव और प्रभावी नेतृत्व के बल पर भाजपा वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पंजाब में पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पिछली सरकारों की विफलताओं से तंग आ चुकी है और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।
राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और सतीश पूनिया के कुशल नेतृत्व में भाजपा पंजाब में अपना जनाधार तेजी से बढ़ा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।
उन्होंने कहा कि सतीश पूनिया का जालंधर दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह तथा ऊर्जा का संचार होगा।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

