Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » राज्यसभा सांसद भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया का जालंधर दौरा आज

राज्यसभा सांसद भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया का जालंधर दौरा आज

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 31, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
94df7989 06a9 4dfd ac35 46d5962fa288 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • पूनिया के कुशल नेतृत्व से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी : अशोक सरीन हिक्की
  • प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला सहित दिनभर चलेंगी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें

जालंधर, 31 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सतीश पूनिया 1 सितंबर को जालंधर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यशाला में भाग लेने के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों, जोनल इंचार्ज, जिला इंचार्ज, सह-इंचार्ज तथा विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होकर संगठन की गतिविधियों और पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

इस संबंध में भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सतीश पूनिया के प्रथम जालंधर आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि सतीश पूनिया का जालंधर दौरा भाजपा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक लक्ष्यों के लिए स्पष्ट दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देशभर में सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है तथा प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

हिक्की ने कहा कि सतीश पूनिया पूरे दिन विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा पंजाब भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,अमित सिंह संधा, श्याम शर्मा, योगेश मल्होत्रा, अश्विनी अटवाल, अमित भाटिया,अशोक चढा,प्रमोद कश्यप, बलजीत प्रिंस, अनिल शर्मा,आर.के. मल्होत्रा,मोहिंदर भगत, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया व प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट
Next Article सतीश पूनिया के कुशल नेतृत्व में भाजपा मजबूती से लड़ेगी चुनाव, पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार : राकेश राठौर
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026
Don't Miss

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskOctober 19, 2026

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला…

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.