Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » भाजपा के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी : परमिंदर सिंह बराड़

भाजपा के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी : परमिंदर सिंह बराड़

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 29, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
8f2568c4 d683 4266 8c5c 4248d513118d - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • भाजपा जोनल प्रभारी परमिंदर बराड़, प्रभारी सूरज भारद्वाज व सह-प्रभारी हरजीत संधू ने जालंधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षों से की बैठक

जालंधर, 29 अगस्त 2026

भाजपा जालंधर के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पंजाब भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जोनल प्रभारी परमिंदर सिंह बराड़, प्रदेश सचिव एवं जालंधर भाजपा प्रभारी सूरज भारद्वाज तथा सह-प्रभारी हरजीत सिंह संधू ने जालंधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नवल कंबोज, सुभाष सूद, रवि मोहिंद्रू एवं सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्षों ने अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव के आधार पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोनल प्रभारी परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भाजपा के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। इन कार्यकर्ताओं ने वर्षों की मेहनत, संघर्ष और निष्ठा से संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी की अमूल्य पूंजी है। भाजपा हमेशा अपने पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उनके अनुभव को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और आपसी बेहतर समन्वय ही आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं ऊर्जा के साथ भाजपा जालंधर में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए आगामी चुनावों के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब में नॉन-डेयरी ‘एनालॉग पनीर’ पर एक साल का बैन, उत्पादन से बिक्री तक सब पर रोक
Next Article वार्ड से बूथ और बूथ से परिवार तक भाजपा की पहुंच बढ़ाने पर मंथन, पार्षदों को दिए दिशा-निर्देश
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026
Don't Miss

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskOctober 19, 2026

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला…

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.