Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भाजपा ने बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम की घोषणा, प्रदीप खुल्लर बने अध्यक्ष

September 24, 2026

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली में सैकड़ों युवा भरेंगे हुंकार : संजीव शर्मा मनी

September 24, 2026

बैंक हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली में सैकड़ों युवा भरेंगे हुंकार : संजीव शर्मा मनी

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली में सैकड़ों युवा भरेंगे हुंकार : संजीव शर्मा मनी

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
b923c10e a259 4f52 82de b9ff20fea526 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • 150 से अधिक कारों और वाहनों के काफिले के साथ रैली में पहुंचेगा युवा वर्ग : साहिल शर्मा
  • नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का बिगुल बनेगी 30 सितंबर की महारैली, युवाओं ने लिया ऐतिहासिक भागीदारी का संकल्प

जालंधर, 24 सितंबर 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर 30 सितंबर को प्रागपुर जी.टी. रोड पर आयोजित होने वाली विशाल नशा मुक्ति महारैली को सफल बनाने के लिए आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में युवाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता साहिल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर के प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा मनी ने कहा कि पंजाब का युवा अब नशे के कारोबार और उसके संरक्षकों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर की महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य को बचाने का जनआंदोलन साबित होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक युवाओं को रैली में लेकर आएं और नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करें।

साहिल शर्मा ने कहा कि जालंधर का युवा वर्ग इस महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने बताया कि सैकड़ों युवा 150 से अधिक कारों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के विशाल काफिले के साथ रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति अब नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का हिस्सा बनने जा रही है और अमित शाह की रैली इस लड़ाई का सबसे बड़ा मंच बनेगी।

बैठक में उपस्थित युवाओं ने घर-घर संपर्क अभियान चलाने, सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण करने तथा प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले से युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से संजीव शर्मा मनी, नीरज गुप्ता, विशाल सहदेव, अभिषेक, मोहित शर्मा, नितिन पाठक, गुरविंदर, मयंक पुरी, साहिल, प्रिंस, आशीष, निखिल चावला, मनु मल्होत्रा, ऋषभ, रत्ती, शहजाद कालड़ा, विकास वनायक, राजीव परमार, विक्की सहोता, मोहित उप्पल तथा मोहालीप्रीत मित्थू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवाओं ने एक स्वर में कहा कि 30 सितंबर को प्रागपुर में होने वाली नशा मुक्ति महारैली पंजाब में नशे के खिलाफ जनक्रांति का संदेश देगी और युवा शक्ति इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबैंक हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Next Article भाजपा ने बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम की घोषणा, प्रदीप खुल्लर बने अध्यक्ष
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भाजपा ने बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम की घोषणा, प्रदीप खुल्लर बने अध्यक्ष

September 24, 2026

जालंधर के निजी स्कूल में बच्चे के अपहरण के प्रयास का संदेह, संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा

September 23, 2026

जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर की नशा मुक्ति महारैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि पर होंगे व्यापक प्रबंध

September 23, 2026
Don't Miss

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली में सैकड़ों युवा भरेंगे हुंकार : संजीव शर्मा मनी

HNE News DeskSeptember 24, 2026

150 से अधिक कारों और वाहनों के काफिले के साथ रैली में पहुंचेगा युवा वर्ग…

बैंक हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

September 23, 2026

जालंधर के निजी स्कूल में बच्चे के अपहरण के प्रयास का संदेह, संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा

September 23, 2026

जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर की नशा मुक्ति महारैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि पर होंगे व्यापक प्रबंध

September 23, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.