Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 23, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
84be8ad7 2e12 4cd0 bfd8 02c04d0ab8cc - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध
  • जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा-  हिक्की
  • शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया
  • जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू

जालंधर 23 अगस्त 2026 

जालंधर शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों और सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति के खिलाफ आज जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर खड़े होकर पंजाब की भगवंत मान सरकार, जालंधर नगर निगम, मेयर वनीत धीर और कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने प्लाजा चौक, पंजाब भाजपा उपप्रधान एवं पूर्व मेयर राकेश राठौड़ ने रामामंडी चौक, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने विकासपुरी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल एवं भाजपा पार्षद दल के नेता मंजीत सिंह टीटू ने बस्ती लाल पहाड़ी के पास तथा पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा और प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी ने कूड़े के डंप पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।81f830fa f954 4021 ace7 5a30e89ea621 - Hindi News Express

भाजपा नेताओं ने कहा कि जालंधर के प्रमुख चौकों, सड़कों, रिहायशी इलाकों, धार्मिक स्थानों और यहां तक कि शहीदों के स्मारकों के सामने कूड़े के ढेर लगना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था की यह दुर्दशा जालंधर नगर निगम और पंजाब सरकार की पूरी तरह विफलता को उजागर करती है।

जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि जालंधर की जनता टैक्स और अन्य रूपों में सरकार को पैसा देती है, लेकिन बदले में उसे गंदगी, बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनावों से पहले साफ-सफाई और बेहतर सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज शहर के चौक और सड़कें कूड़े के डंप में तब्दील हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर जालंधरवासियों को कूड़े के ढेरों से परेशान नहीं होने देगी और जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर नगर निगम और सरकार के हर मंच तक लड़ी जाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधर जैसे प्रमुख शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का जीता-जागता प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन पंजाब सरकार और नगर निगम इस जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और नगर निगम के अधिकारी कागजों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त दिखाने के बजाय जमीन पर उतरकर हालात देखें।

राकेश राठौड़ ने कहा कि रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को जनता की परेशानी का जवाब देना होगा।

पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और कूड़े के स्थायी समाधान की व्यवस्था करनी चाहिए।

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े हैं और इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे।

मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि बस्ती लाल पहाड़ी सहित कई इलाकों में कूड़े के ढेर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

सुशील शर्मा ने कहा कि शहर में कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च होने वाले संसाधनों का जमीनी स्तर पर क्या परिणाम निकल रहा है।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शहर से कूड़े के ढेर नहीं हटाए गए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तथा बारिश के दौरान गंदगी और पानी जमा हुआ तो टायफाइड, मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब की भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की होगी।

भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि “जालंधर की जनता को गंदगी के ढेरों में जीने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। सरकार जागे, नगर निगम अपनी जिम्मेदारी निभाए और शहर को कूड़े के डंप से मुक्त करे, अन्यथा भाजपा जनता की आवाज बनकर संघर्ष को और तेज करेगी।” इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री राजेश कपूर,क्षितिज ढल, राजीव ढींगरा, अश्विनी ढंड,जगजीत सिंह,राजेश जैन,सनी शर्मा,चंदन रखेजा, मनजीत मिता,मनोज अग्रवाल,भूपेंद्र अनु, हरविंदर सिंह काहलो, मनीष विज, अमित भाटिया,श्याम शर्मा,यजीत हुरिया, वरुण नागपाल,दविंदर कालिया,गुरप्रीत विकी, दविंदर भारद्वाज,तरविंदर सोई,दर्शन भगत,सोनू चौहान,अजय ठाकुर, मनीष बल,आशीष सहगल, वरुण कंबोज,हेमंत खन्ना,अनुज शारदा,हरीश मोहिंद्रू आरके मल्होत्रा पंकज जुल्का सतपाल बठला रिंकू मोदी बाबू अरोड़ा,विशु खन्ना,व अन्य उपस्थित थे।

97202552 2784 4f03 b790 01e6cb013073 - Hindi News Express

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज
Next Article जालंधर में गूंजा ‘दौड़ता पंजाब’ का संदेश, हजारों युवाओं ने लगाई ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में दौड़
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला

October 6, 2026
Don't Miss

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

HNE News DeskOctober 8, 2026

मुंबई, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75…

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.