- सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी-अशोक सरीन हिक्की
- बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जालंधर, 27 जुलाई 2026
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और कथित दुर्व्यवहार के विरोध में स्थानीय भगवान वाल्मीकि चौक में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बंटू सभ्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित धरने में भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए परषोतम सोंधी हैप्पी,दीपक तेलू,विपन सभ्रवाल,सोमा गिल,अश्वनी अटवाल समेत सफाई कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की गई। 
धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करना पंजाब सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि बरनाला घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने बल प्रयोग का रास्ता अपनाया।
पूर्व विधायक अविनाश चंद्र ने कहा कि बरनाला की घटना ने पूरे पंजाब के सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज को आहत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा मेहनतकश और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना हर सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बरनाला में जो कुछ हुआ वह बेहद निंदनीय है और पंजाब सरकार को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित सरबजीत सिंह मक्कड़, राजेश बाघा, मंजीत सिंह टीटू, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, भूपिंदर कुमार, दर्शन लाल भगत, शाम शर्मा, बृजेश शर्मा, गोल्डी भाटिया, विपन सभरवाल, सनी शर्मा, ललित बब्बू, अजय ठाकुर, मुनीश बल, क्षितिज ढल, कंवर सरताज, तरविंदर सोई, अनुज शारदा, गौरव राय, डिंपी लुभाना, अजय बब्बल, अश्वनी गोल्डी, मोती, अजमेर सिंह बादल, अर्जुन सिंह हैप्पी, रोशन, प्रदीप खुल्लर, अश्वनी गोंदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

