- जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक में बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने की घोषणा
जालंधर, 27 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक
कार्यकर्ता आधारित संगठन है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह भाजपा जालंधर (शहरी) के अधीन आने वाले सभी मंडलों का प्रवास करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करेंगे।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।
उन्होंने कहा कि जालंधर शहरी की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए मंडल स्तर पर नियमित बैठकें, जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा सभी को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों, सोशल मीडिया की भूमिका तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज, मनीष विज, अश्विनी भंडारी, हनी कंबोज, दविंदर कालिया, दिनेश मल्होत्रा, योगेश मल्होत्रा, हितेश सियाल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आर.के., कुलवंत शर्मा, आशीष सहगल, मनीष बल, क्षितिज ढल, कुणाल शर्मा, प्रदीप खुल्लर, वरुण तनेजा, संदीप कुमार, दिनेश महेंद्रु, शालू कुमारी, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, विकास शर्मा, सुनील चोपड़ा, गौरव राय, अश्विनी दीवान, हैप्पी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

