गाजाः 15 महीने से भीषण जंग से जूझ रहे गाजा में शांति लाैटने लगी है। दुनिया के कई देश इस शांति का स्वागत कर रहे हैं और आम जनता भी राहत की सांस ले रही है। इन 15 माह में कई लोगों ने अपनों को खोया है। अब सवाल ये उठता है इजराइल और हमास के बीच सीजफायर की स्थिति लाने के पीछे किस देश या किस शख्स का हाथ है, तो हम आपको बता दें कि इस युद्ध विराम समझौता सफल कराने में खुद कतर के प्रधानमंत्री ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी के कारण इन दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हो पाया है। कतर के प्रधानमंत्री ने गाजा में 15 महीने से जारी युद्ध को खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता रविवार (19 जनवरी) से लागू होगा।”
बता दें कि इस डील के तहत इजरायल के बंधकों की भी रिहाई होगी जिन्हें अक्टूबर 2024 में हमास ने बंधक बना लिया था और गाजा में छिपा रखा है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
