Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एलपीयू अपडेट- छात्र प्रदर्शन के बीच DGP गौरव यादव पहुंचे कैंपस, 10 दिन तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित

September 28, 2026

एलपीयू में बवाल: लाठीचार्ज के बाद छात्रों का पथराव, पुलिस-मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़; NH-44 पर जाम

September 27, 2026

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » एलपीयू अपडेट- छात्र प्रदर्शन के बीच DGP गौरव यादव पहुंचे कैंपस, 10 दिन तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित

एलपीयू अपडेट- छात्र प्रदर्शन के बीच DGP गौरव यादव पहुंचे कैंपस, 10 दिन तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 28, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 17 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • DGP ने कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जालंधर, 28 सिंतबर 2026

 लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल के बीच पंजाब के DGP गौरव यादव तथा स्पेशल DGP प्रवीण सिन्हा सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

DGP गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और SSP को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

DGP ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की बात सुनी जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रों और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के बीच सोमवार को फिर बैठक होगी, जिसमें विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी मांगों को मैनेजमेंट के सामने रखा जाएगा।

LPU ने 10 दिनों के लिए कक्षाएं की स्थगित

मौजूदा हालात को देखते हुए LPU ने 28 सितंबर 2026 से अगले 10 दिनों तक रेगुलर कक्षाएं स्थगित करने की सूचना जारी की है। इसके साथ ही मिड-टर्म परीक्षाएं (MTT) अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाओं की नई तारीखों की जानकारी छात्रों को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (UMS) के माध्यम से दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने माता-पिता से सलाह लेकर 10 दिनों की अवधि के लिए घर जा सकते हैं। वहीं, जो विद्यार्थी कैंपस में रहेंगे, उन्हें अपने हॉस्टल या रहने के स्थान पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से किसी भी अशांति वाली गतिविधि में शामिल न होने तथा शांत रहने की अपील की है।

पुलिस के मुताबिक, देर रात कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ते हुए पुलिस और मीडिया की गाड़ियों पर पथराव किया और तोड़फोड़ की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। DGP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

रविवार को पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के सवाल पर DGP ने कहा कि तत्कालीन स्थिति और हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा था। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की बात सुनी जाएगी।

DGP ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने मीडिया से भी किसी सूचना को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने की अपील की।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएलपीयू में बवाल: लाठीचार्ज के बाद छात्रों का पथराव, पुलिस-मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़; NH-44 पर जाम
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

एलपीयू में बवाल: लाठीचार्ज के बाद छात्रों का पथराव, पुलिस-मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़; NH-44 पर जाम

September 27, 2026

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

September 27, 2026

सैकड़ों युवा 30 सितंबर को अमित शाह जी की रैली में होंगे शामिल : दिनेश ढल्ल

September 26, 2026
Don't Miss

एलपीयू में बवाल: लाठीचार्ज के बाद छात्रों का पथराव, पुलिस-मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़; NH-44 पर जाम

HNE News DeskSeptember 27, 2026

कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, कई पत्रकारों के…

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

September 27, 2026

सैकड़ों युवा 30 सितंबर को अमित शाह जी की रैली में होंगे शामिल : दिनेश ढल्ल

September 26, 2026

भाजपा की महारैली को लेकर जालंधर नॉर्थ-वेस्ट में तैयारियां तेज, संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

September 26, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.