Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » सेवा संकल्प अभियान’ को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाएगी भाजपा, जालंधर में बनी रणनीति

सेवा संकल्प अभियान’ को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाएगी भाजपा, जालंधर में बनी रणनीति

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 1, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
49e080e4 dfb1 4bbc accf c3f01213e055 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 1 सितंबर 2026
पंजाब भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेश में जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जालंधर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने की, जबकि पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और वरिष्ठ नेता ओ.पी. धनखड़ ने विशेष रूप से शिरकत की।d7e3ecdb d0ea 4700 a4d5 fe22b5065afa - Hindi News Express

इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रही आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि यह अभियान आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस अभियान को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि भारत आज एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है। हर क्षेत्र में भारत ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।

इस अवसर पर ओ.पी. धनखड़ ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रमुख उद्देश्यों और रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिन) से 17 अक्टूबर तक महीने भर चलने वाले इस अभियान में रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसी सामाजिक गतिविधियां शामिल होंगी। ‘यूथ कनेक्ट’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ा जाएगा। ब्लॉक और जिला स्तर पर शिविर लगाकर वंचित रह गए पात्र लोगों को कार्ड और सरकारी सुविधाएं मौके पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने सभी जिला और प्रदेश पदाधिकारियों को रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से की जाएगी और इसे हर बूथ स्तर तक पूरे उत्साह के साथ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी टीमों को समन्वय के साथ काम करने और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक के माध्यम से पंजाब भाजपा ने आगामी एक महीने के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए अपनी पूरी टीम को पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की है।

f10893c9 cad9 4857 bf5b ce858a01683b - Hindi News Express

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर के बावजूद 11 महीनों से कार्रवाई नहीं : विजय सांपला
Next Article जालंधर में ट्रैवल एजेंसी के बाहर छात्रों और परिवारों का प्रदर्शन, लाखों रुपये लेने के बावजूद वीजा प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026
Don't Miss

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskOctober 19, 2026

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला…

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.