Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग भाजपा से पहले ही निष्कासित, झूठा प्रचार बंद करे आप : अमरजीत सिंह गोल्डी

September 1, 2026

जालंधर में ट्रैवल एजेंसी के बाहर छात्रों और परिवारों का प्रदर्शन, लाखों रुपये लेने के बावजूद वीजा प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप

September 1, 2026

सेवा संकल्प अभियान’ को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाएगी भाजपा, जालंधर में बनी रणनीति

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जालंधर में ट्रैवल एजेंसी के बाहर छात्रों और परिवारों का प्रदर्शन, लाखों रुपये लेने के बावजूद वीजा प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप

जालंधर में ट्रैवल एजेंसी के बाहर छात्रों और परिवारों का प्रदर्शन, लाखों रुपये लेने के बावजूद वीजा प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 1, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के नाम पर ठगी के आरोप, पीड़ितों ने एजेंसी पर भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

जालंधर, 1 सितंबर  2026

जालंधर में विदेश जाने और स्टडी वीजा लगवाने का सपना देख रहे कई छात्रों और उनके परिवारों का गुस्सा  उस समय फूट पड़ा, जब उन्होंने पिरामिड ई-सर्विस नामक ट्रेवल एजेंसी के कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी पर लाखों रुपये लेने के बावजूद वीजा प्रक्रिया में कथित लापरवाही बरतने और विदेश भेजे गए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शन में शामिल सुखविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नवजीत कौर को कनाडा के कैलगरी स्थित पटाज कॉलेज में दाखिला दिलाकर स्टडी वीजा पर भेजा गया था। महिला का दावा है कि बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का दाखिला जालंधर के एक एजेंट के माध्यम से संचालित कथित फर्जी कॉलेज में कराया गया था।

सुखविंदर कौर के अनुसार, उनकी बेटी एक-दो साल तक पढ़ाई करने के बावजूद अब वर्क परमिट और क्रेडिट को लेकर परेशान है। परिवार का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में उनकी लाखों रुपये की रकम खर्च हो चुकी है, जबकि अब बेटी का भविष्य भी अधर में लटक गया है। उनका कहना है कि यदि दोबारा पढ़ाई करनी पड़ी तो करीब दो साल और लग सकते हैं।

वहीं प्रदर्शन में पहुंचे नवनीत कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टडी वीजा के लिए आवेदन किया था और एजेंसी को करीब 65 लाख रुपये दिए। उनके मुताबिक, कई महीनों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें उचित जवाब नहीं मिला। नवनीत का आरोप है कि एजेंसी की ओर से वीजा जारी होने की बात कहे जाने के अगले ही दिन आवेदन को होल्ड पर होने की जानकारी दी गई।

नवनीत कुमार के अनुसार, वह लंबे समय से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने एजेंसी पर उनकी रकम और भविष्य दोनों को लेकर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपनी शिकायतों का जवाब लेने एजेंसी के कार्यालय पहुंचे तो वरिष्ठ कर्मचारी सुनील, निताशा और काजल उनसे मिलने से बचते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी से पूरे मामले में स्पष्ट जवाब देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। पीड़ित छात्रों और उनके परिवारों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच करवाने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसेवा संकल्प अभियान’ को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाएगी भाजपा, जालंधर में बनी रणनीति
Next Article आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग भाजपा से पहले ही निष्कासित, झूठा प्रचार बंद करे आप : अमरजीत सिंह गोल्डी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग भाजपा से पहले ही निष्कासित, झूठा प्रचार बंद करे आप : अमरजीत सिंह गोल्डी

September 1, 2026

सेवा संकल्प अभियान’ को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाएगी भाजपा, जालंधर में बनी रणनीति

September 1, 2026

राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर के बावजूद 11 महीनों से कार्रवाई नहीं : विजय सांपला

September 1, 2026
Don't Miss

जालंधर में ट्रैवल एजेंसी के बाहर छात्रों और परिवारों का प्रदर्शन, लाखों रुपये लेने के बावजूद वीजा प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप

HNE News DeskSeptember 1, 2026

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के नाम पर ठगी के आरोप, पीड़ितों ने एजेंसी पर…

सेवा संकल्प अभियान’ को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाएगी भाजपा, जालंधर में बनी रणनीति

September 1, 2026

राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर के बावजूद 11 महीनों से कार्रवाई नहीं : विजय सांपला

September 1, 2026

बोर्ड उतार सकते हैं, जनता के दिलों से भाजपा को नहीं मिटा सकते: अशोक सरीन हिक्की

September 1, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.