Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » संगठन शक्ति से ही भाजपा 2027 में सरकार बनायेगी: परमिंदर सिंह बराड़

संगठन शक्ति से ही भाजपा 2027 में सरकार बनायेगी: परमिंदर सिंह बराड़

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
55cafa72 8c66 42ed a928 d19bcdd48c12 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के जालंधर आगमन को लेकर तैयारियों संबंधी विशेष बैठक सम्पन्न

जालंधर, 24 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष के जालंधर आगमन तथा 25 अगस्त को सिटी कॉलेज, प्रतापपुर में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की तैयारियों की समीक्षा करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत और अनुशासित संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन की इसी शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बराड़ ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष का दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज, जिला जालंधर देहाती (साउथ) के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, केंट बोर्ड में सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला,जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, अनुज शारदा, अमित भाटिया, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, श्याम, दविंदर भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, गोल्डी भाटिया, हिमांशु शर्मा, संजीव शर्मा, मनी डिंपी लुभाना, रिपुदमन सिंह, पार्षद कुंवर सरताज, गौरव राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, स्वागत व्यवस्था तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का यह दौरा पंजाब में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभाजपा मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
Next Article नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

August 24, 2026

नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक

August 24, 2026
Don't Miss

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

HNE News DeskAugust 24, 2026

मां-धियां सतिकार योजना के तहत अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं रजिस्टर्ड; लाभार्थी महिलाओं…

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026

पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

August 24, 2026

नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.