Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भाजपा मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

August 23, 2026

जालंधर में गूंजा ‘दौड़ता पंजाब’ का संदेश, हजारों युवाओं ने लगाई ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में दौड़

August 23, 2026

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल

August 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » भाजपा मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

भाजपा मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 23, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
3baec795 afae 4676 a35e 9bf9d23a391b - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर 23 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार (सोनू चौहान) की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक एवं पंजाब एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शीतल अंगुराल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दविंदर भारद्वाज जी, जिला सचिव श्री अश्वनी अटवाल जी, पार्षद सरदार मनजीत सिंह टीटू जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उन्हें संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार (सोनू चौहान) ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर श्री हरिंदर शर्मा, श्री नितिन शर्मा, श्री रमेश भगत, श्री अरुण शूर (नन्हू) और श्री रमन बब्बर को नियुक्त किया गया है।

महामंत्री पद की जिम्मेदारी श्री तजिंदर कुमार (बोनी) एवं श्री कुकू भारद्वाज को सौंपी गई। वहीं सचिव पद पर बहन शिवमणि, श्री प्रदीप भगत, श्री वरुण शर्मा एवं श्री हितेश प्रभाकर को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर श्री राजन सोंधी को जिम्मेदारी दी गई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री पुनीत चावला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राज रानी तथा एस.सी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सूरज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी मंडल मॉडल हाउस में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार (सोनू चौहान) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत एवं एकजुटता से कार्य करेंगे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर में गूंजा ‘दौड़ता पंजाब’ का संदेश, हजारों युवाओं ने लगाई ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में दौड़
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर में गूंजा ‘दौड़ता पंजाब’ का संदेश, हजारों युवाओं ने लगाई ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में दौड़

August 23, 2026

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल

August 23, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत

August 21, 2026
Don't Miss

जालंधर में गूंजा ‘दौड़ता पंजाब’ का संदेश, हजारों युवाओं ने लगाई ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में दौड़

HNE News DeskAugust 23, 2026

मैराथन नशे, निराशा और हार मानने की सोच को पीछे छोड़ उर्जा और विश्वास के…

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल

August 23, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

घर में रखा सोना अब कमाएगा ब्याज! सरकार ला रही नई स्कीम

August 21, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

भाजपा मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

August 23, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.