Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ना कैश, ना फरमाइश: सीएम मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

August 8, 2026

राकेश राठौर का विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान

August 8, 2026

जालंधर भाजपा ने नवनियुक्त पंजाब पदाधिकारियों का किया सम्मानित

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » राकेश राठौर का विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान

राकेश राठौर का विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 8, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
9cd47afe f291 42fd 8002 edb76fc68f2d - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

राकेश राठौर के नेतृत्व से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को मिलेगी नई मजबूती : भाजपा नेता

जालंधर, 8 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर का केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने राठौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आए हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि राकेश राठौर लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनका व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राठौर के नेतृत्व से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, ललित यादव बब्बू, रविंद्र सोनकर, भूपिंदर अनु, जरनैल सिंह डिंपला, अभिषेक अनेजा, इंदु अग्रवाल, विपन यादव, चेतन शर्मा, भरत कुमार, मनजीत सिंह मिता, भवनीत सिंह, राज घूमन, मुकेश अग्रवाल, अश्वनी गोल्डी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने विश्वास जताया कि राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा भाजपा आगामी चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर भाजपा ने नवनियुक्त पंजाब पदाधिकारियों का किया सम्मानित
Next Article ना कैश, ना फरमाइश: सीएम मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर भाजपा ने नवनियुक्त पंजाब पदाधिकारियों का किया सम्मानित

August 7, 2026

भाजपा नेताओं ने जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब की बरामदगी पर ढीली कार्रवाई पर एक्साइज कमिश्नर को दिया  मांगपत्र 

August 7, 2026

पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

August 6, 2026
Don't Miss

राकेश राठौर का विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान

HNE News DeskAugust 8, 2026

राकेश राठौर के नेतृत्व से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को मिलेगी नई मजबूती…

जालंधर भाजपा ने नवनियुक्त पंजाब पदाधिकारियों का किया सम्मानित

August 7, 2026

पीएम मोदी से मिले सुखबीर बादल, भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें तेज

August 7, 2026

भाजपा नेताओं ने जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब की बरामदगी पर ढीली कार्रवाई पर एक्साइज कमिश्नर को दिया  मांगपत्र 

August 7, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.