Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

August 6, 2026

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

August 6, 2026

जिन बेटियों के लिए पूरी जिंदगी खपा दी, अंतिम विदाई में वही नहीं आईं

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 6, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
ecd1a868 3b73 47f1 acd7 9ef690703636 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में हजारों श्रद्धालुओं ने किया सहभाग, भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद

जालंधर, 6 अगस्त 2026

श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से जालंधर पहुंचे पावन कलशों को लेकर आज रामा मंडी एवं काकी पिंड क्षेत्र में भव्य संध्या फेरी निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा गुरु रविदास महाराज जी के उपदेशों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।
संध्या फेरी का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर ने किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र गुरु रविदास महाराज जी के जयघोषों, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पावन कलशों का स्वागत किया तथा जगह-जगह लंगर एवं जल सेवा की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, भाजपा नेता चंदन रखेजा, हरिंदर सिंह काहलों तथा रविंदर सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पावन कलशों के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण की कामना की।

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समरस और सशक्त समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि पावन कलशों का जालंधर आगमन समूचे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है और इससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में एकता को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित,अंजू प्रभाकर,गोल्डी भाटिया,डिप्ला जी, रविंदर सोनकर,तरुणा,भूपिंदर अनु,परमजीत कुमार,रामन पब्बी,सनी शर्मा,मनीष विज,अमित भाटिया,सचिन,मनीष नड्डा,पांडे जी,मनजीत सिंह मीता,पवन,अमरजीत, उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

August 6, 2026

डीए पर पंजाब सरकार के सभी बहाने हाईकोर्ट ने किए खारिज-अशोक सरीन हिक्की

August 6, 2026

मान सरकार के चार साल में पंजाब का हुआ बुरा हाल, हर वर्ग से की वादाखिलाफी : श्वेत मलिक

August 5, 2026
Don't Miss

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

HNE News DeskAugust 6, 2026

व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करे प्रशासन : के.डी  भंडारी जालंधर,…

जिन बेटियों के लिए पूरी जिंदगी खपा दी, अंतिम विदाई में वही नहीं आईं

August 6, 2026

डीए पर पंजाब सरकार के सभी बहाने हाईकोर्ट ने किए खारिज-अशोक सरीन हिक्की

August 6, 2026

मान सरकार ने पंजाब की सभी गौशालाओं के बिजली बिल किए माफ

August 5, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.