जालंधर/पंजाब, 29 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पोर्ट्स सेल, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने लोकसभा में नीट (NEET) परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक विधेयक (बिल) के पारित होने पर केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। उन्होंने इसे देश के करोड़ों ईमानदार छात्रों, उनके अभिभावकों और भारत के सुरक्षित भविष्य की बहुत बड़ी जीत बताया है।
यहाँ जारी एक बयान में भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा से युवाओं के हितों और देश की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। देश के भावी डॉक्टरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले और परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाने वाले पेपर-लीक माफियाओं के खिलाफ यह बिल एक सर्जिकल स्ट्राइक की तरह है। मोदी है तो मुमकिन है, इस बात को सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है।”
सन्नी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, एंटी पेपर लीक बिल से छात्रों के सपनों को सुरक्षा मिलेगी । बिल की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस नए कानून के आने से परीक्षा कराने वाली संस्थाओं की जवाबदेही तय होगी और गड़बड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त सजा व भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह कदम न केवल परीक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाएगा, बल्कि दिन-रात पसीना बहाकर तैयारी करने वाले होनहार छात्रों के मनोबल को भी बढ़ाएगा।
उन्होंने पंजाब के युवाओं और अभिभावकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय नेतृत्व का इस संवेदनशील व ऐतिहासिक फैसले के लिए सहृदय धन्यवाद किया।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

