Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » भाजपा नेताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब सरकार के खिलाफ जताया रोष

भाजपा नेताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब सरकार के खिलाफ जताया रोष

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 27, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
8763d9c5 ebad 4a52 b5d0 939d9725564f - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी-अशोक सरीन हिक्की
  • बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जालंधर, 27 जुलाई 2026

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और कथित दुर्व्यवहार के विरोध में स्थानीय भगवान वाल्मीकि चौक में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बंटू  सभ्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित धरने में भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए परषोतम सोंधी हैप्पी,दीपक तेलू,विपन सभ्रवाल,सोमा गिल,अश्वनी अटवाल समेत सफाई कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की गई। 8ad75d1c c26b 45ea 81df 291e6be98915 - Hindi News Express

धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करना पंजाब सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि बरनाला घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने बल प्रयोग का रास्ता  अपनाया।

पूर्व विधायक अविनाश चंद्र ने कहा कि बरनाला की घटना ने पूरे पंजाब के सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज को आहत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा मेहनतकश और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना हर सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बरनाला में जो कुछ हुआ वह बेहद निंदनीय है और पंजाब सरकार को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित सरबजीत सिंह मक्कड़, राजेश बाघा, मंजीत सिंह टीटू, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, भूपिंदर कुमार, दर्शन लाल भगत, शाम शर्मा, बृजेश शर्मा, गोल्डी भाटिया, विपन सभरवाल, सनी शर्मा, ललित बब्बू, अजय ठाकुर, मुनीश बल, क्षितिज ढल, कंवर सरताज, तरविंदर सोई, अनुज शारदा, गौरव राय, डिंपी लुभाना, अजय बब्बल, अश्वनी गोल्डी, मोती, अजमेर सिंह बादल, अर्जुन सिंह हैप्पी, रोशन, प्रदीप खुल्लर, अश्वनी गोंदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर, बाजार रहे बंद, नगर निगम का कामकाज ठप
Next Article अशोक सरीन हिक्की ने संगठनात्मक बैठक में भरी 2027 चुनाव की हुंकार
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला

October 6, 2026
Don't Miss

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

HNE News DeskOctober 8, 2026

मुंबई, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75…

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.