Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल

July 21, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

July 21, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 21, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
cd09d75a 61c6 4d7b b469 9c4f531a9557 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़
  • हमने झूठे केस लगाकर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया है- केजरीवाल
  • पुलिस बताए, कितनों पर एफआईआर हुई है, कितने हिरासत में हैं और क्या और कोई गिफ्तारी हुई है?- केजरीवाल

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिन भर अस्पताल, अलग-अलग थानों से लेकर जंतर मंतर तक की भागदौड़ की। सबसे पहले, वह सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सा7a407606 b32b 40f3 94df 755fbaf6709b - Hindi News Expressथ आरएमएल अस्पताल पहुंच कर पुलिस के लाठीचार्ज से घायल छात्रों का हाल जाना। इसके बाद वह मंदिर मार्ग और संसद मार्ग थाने जाकर गिरफ्तार लोगों को रिहा करवाया। फिर वह जंतर मंतर जाकर धरने पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से हमने झूठे केस लगाकर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया। मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोगों को बुरी तरह डंडे मारे, आंसू गैस के गोले छोड़े और पत्थर बरसाए। अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि मोदी जी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ-देश बचाओ।

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के हिम्मत को सलाम करते हुए कहा कि इन युवाओं ने दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह को ललकारने की हिम्मत की है। सोमवार को पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से मोदी को इन युवाओं के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं अभी घायल लोगों से मिला हूं। पुलिस ने लोगों को बुरी तरह से डंडे मारे हैं, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पत्थर बरसाए गए। किसी का सिर फोड़ दिया है तो किसी की टांग तोड़ दी है। कई लोगों को फ्रैक्चर आए हैं और बहुत सारे लोगों को गिरफ्तार हुआ है। आज सुबह से मैं खुद एक-एक थाने में जाकर पता कर रहा हूं कि लोग कहां गिरफ्तार हैं। मैं सुबह से लगभग 70-80 लोगों को छुड़वा चुका हूं, जिन्हें झूठे केस लगाकर गिरफ्तार किया गया था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी और एंटी-नेशनल हैं। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि सबसे बड़े आतंकवादी और एंटी-नेशनल आप खुद हैं। ये बच्चे इस देश का भविष्य हैं। आपने पिछले 12 सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। आपसे नीट का एक एग्जाम ठीक से नहीं होता, आप देश क्या चलाएंगे? मुझे लगता है कि अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ, देश बचाओ।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज सुबह-सुबह मोदी जी की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जो लोग आंदोलन में आए थे, उन पर केस करेंगे। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं कि केस करके दिखाएं। युवा केस से बिल्कुल न डरें, आम आदमी पार्टी युवाओं के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी और छुड़ाकर ले आएंगे। मोदी जी ने मुझे भी झूठे केस में जेल भेजा था, लेकिन मैं भी बाहर आ गया। मैं न डरा और न ही टूटा। हमारे युवाओं को भी टूटना या डरना नहीं है, अपने अंदर का डर निकाल दीजिए। जिस दिन डर निकल गया, उस दिन आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से ेकहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और देश में एक अच्छा एजुकेशन सिस्टम लागू नहीं होगा, तब तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। आप सब चिंता मत करना, हम आपके साथ हैं। एक तरफ देश के 140 करोड़ लोग हैं और दूसरी तरफ अकेले मोदी हैं। मोदी ने इस देश के लोगों पर हमला बोला है, अब देखना देश के लोग उन्हें कैसे मजा चखाते हैं।

इससे पहले, आरएमएल अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस बर्बरता से हमला करवाया गया था, उसमें कई बच्चे और पुलिस वाले घायल हुए थे। उनमें से कई घायल बच्चों और पुलिस वालों को यहां आरएमएल अस्पताल में लाया गया था। मैं आज यहां उन सभी घायल लोगों से मिलने के लिए आया था। हमें बताया गया है कि एक बच्ची को छोड़कर बाकी सभी घायल बच्चे और पुलिस वाले डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक बच्ची आईसीयू में है और उसकी हालत काफी क्रिटिकल है। हमने उसके रिश्तेदारों से बात की और उन्होंने भी बताया कि वह बेहद गंभीर स्थिति में है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी स्वस्थ हो और ठीक होकर दोबारा अपने परिवार के बीच लौटे।

वहीं, संसद मार्ग थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से पुलिस ने मोदी सरकार के निर्देश पर जबरदस्त तानाशाही करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और बिना एफआईआर के उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस वजह से कई बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले बहुत चिंतित हैं कि उनके बच्चे आखिर कहां गए। हमने संसद मार्ग थाने की पुलिस से मुख्य रूप से तीन जानकारी मांगी है। पहला, सोमवार के प्रदर्शन से संबंधित किस-किस के खिलाफ कौन-कौन सी एफआईआर दर्ज की गई है, उसकी सूची दी जाए। दूसरा, जितने बच्चे अभी बिना एफआईआर के हिरासत में हैं, वे कहां हैं, किस थाने या किस जेल में हैं, उसकी सूची दी जाए। और तीसरा, क्या एफआईआर दर्ज होने के बाद कोई गिरफ्तारी हुई है? अगर हां, तो उन गिरफ्तारियों की भी सूची दी जाए।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने सुबह जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, उस पर अब तक दो शिकायतें आई हैं और हमने वे दोनों शिकायतें पुलिस को सौंप दी हैं। एक बच्चा गायब है, जिसे उसके माता-पिता ढूंढ रहे हैं। हमने पुलिस को उसका नाम और पूरी जानकारी दे दी है ताकि वे पता करके बताएं कि उसे कहां और किस थाने में रखा गया है।

अरविंद केजरीवल ने कहा कि पुलिस ने मंदिर मार्ग थाने में सोमवार से लगभग 11 बच्चों को हिरासत में रखा हुआ है। हमने पुलिस से पूछा है कि उन्हें क्यों हिरासत में रखा गया है, उन्हें कब छोड़ेंगे या उन पर एफआईआर करके उन्हें गिरफ्तार करेंगे, इसकी पूरी जानकारी दी जाए। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे 2 घंटे के अंदर हमें पता करके बताएंगे।

ae99a409 00ec 4952 a6a3 78a0ceee3109 - Hindi News Express

 

 

 

 

 

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच

July 21, 2026

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल

July 21, 2026

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

July 20, 2026
Don't Miss

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

HNE News DeskJuly 21, 2026

22 जुलाई से शुरू होंगे नए राशन कार्डों के लिए आवेदन; परिवार नए सदस्यों के…

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच

July 21, 2026

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल

July 21, 2026

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के संसद मार्च पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

July 20, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.