Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में बड़े चेहरों को बचाने के लिए चंपत राय पर नहीं हो रही कार्रवाई?- केजरीवाल

June 24, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

June 24, 2026

भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम: निजी स्कूल अब सालाना 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में बड़े चेहरों को बचाने के लिए चंपत राय पर नहीं हो रही कार्रवाई?- केजरीवाल

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में बड़े चेहरों को बचाने के लिए चंपत राय पर नहीं हो रही कार्रवाई?- केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – पूरे राम मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे चंपत राय पर ही सबसे ज्यादा आरोप लग रहे, फिर भी उन्हें क्यों नहीं हटाया गया?- केजरीवाल

  • – देश भर में राम भक्त राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा चोरी होने से बहुत गुस्से में हैं और उनके मन में कई सवाल हैं- केजरीवाल

  • – क्या चंपत राय को सारे सबूत खत्म करने और गवाहों को पलटने के लिए समय दिया जा रहा है?- केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 जून 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रभु श्रीराम के मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी होने के बाद भी अभी तक ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी हो गया। राम भक्तों में बहुत गुस्सा है और मन में कई सवाल हैं। मैं सरकार से पहला सवाल पूछ रहा हू कि पूरे राम मंदिर का कंट्रोल चंपत राय के हाथ में है। सबसे ज्यादा आरोप चंपत राय पर ही लग रहे हैं। उन्हें अब तक हटाया क्यों नहीं गया? क्या इस बात का डर है कि अगर चंपत राय ने मुंह खोला, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे?

मंगलवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि राम मंदिर में अरबों रुपए के चढ़ावे की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का तो कैश ही चोरी हो गया है। श्रद्धालु मंदिर जाते हैं और भगवान के सामने पैसे व हीरे-जवाहरात चढ़ाते हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का कैश और कई सारे हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे यह बात फैलती जा रही है, हर राम भक्त और हर सनातनी बहुत ज्यादा दुखी है। मैंने बहुत लोगों से बात की। लोगों के मन में बहुत सारे प्रश्न हैं कि आखिर यह क्या हो गया? मोटे तौर पर पांच प्रश्न निकलकर आ रहे हैं। आज मैं पहला प्रश्न जनता के सामने रख रहा हूं और अगले दो-तीन दिन में बाकी प्रश्न भी सबके सामने रखूंगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मंदिर को एक ट्रस्ट चलाता है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बनाया गया था। इस ट्रस्ट में चंपत राय जनरल सेक्रेटरी हैं और वही सर्वेसर्वा हैं। पूरा मैनेजमेंट उन्हीं के हाथ में है और वही मंदिर चलाते हैं। सबसे ज्यादा आरोप उन्हीं के ऊपर लग रहे हैं। आखिर चंपत राय कौन हैं, कहां से आए हैं, वे न कोई संत हैं और न ही कोई महात्मा। बड़े-बड़े नाम लिए जा रहे हैं कि वे किसके आदमी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी चोरी की घटना होने के बावजूद अभी तक मंदिर का प्रबंधन उन्हीं के हाथ में है और उन्हें पद से हटाया नहीं गया है। मंदिर अभी भी वही चला रहे हैं। क्या उन्हें सारे सबूत खत्म करने और गवाहों को पलटने के लिए समय दिया जा रहा है? आखिर उन्हें कौन बचा रहा है, जनता यह सवाल जानना चाहती है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

1 जुलाई से महिलाओं को आर्थिक संबल: 3,000 रुपये और दलित महिलाओं को 4,500 रुपये देने की योजना सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान — केजरीवाल

June 23, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

June 5, 2026

JEE Advanced 2026 Result: IIT दिल्ली जोन का दबदबा, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

June 1, 2026
Don't Miss

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

HNE News DeskJune 24, 2026

– महज साढ़े चार वर्षों में 68268 सरकारी नौकरियां देकर पंजाब ने रचा इतिहास: मुख्यमंत्री…

भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम: निजी स्कूल अब सालाना 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

June 23, 2026

1 जुलाई से महिलाओं को आर्थिक संबल: 3,000 रुपये और दलित महिलाओं को 4,500 रुपये देने की योजना सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान — केजरीवाल

June 23, 2026

वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

June 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.