Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026

भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ में तेजी : हरपाल सिंह चीमा

June 5, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

June 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 5, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

  • * ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को बनाएगी सशक्त : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

  • * पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ के लिए 9,300 करोड़ रुपये किए आवंटित; अन्य सभी श्रेणियों की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति की महिलाओं को मिलेंगे 1,500 रुपये प्रति माह : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • * पंजाब भर में आंगनवाड़ी केंद्रों, सेवा केंद्रों और विशेष केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण का काम जारी; लगभग दो लाख ‘महिला सत्कार सखियां’ पंजीकरण अभियान में जुटी हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़; 5 जून 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि प्रदेश भर की पात्र महिलाओं को पहली जुलाई से ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। इस प्रमुख योजना के कार्यान्वयन का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे स्वाभिमान से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रति माह, जबकि अनुसूचित जाति (एस.सी.) श्रेणी से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। उन्होंने कहा, “फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे और जो महिलाएं पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी इस योजना के तहत पात्र होंगी। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस पहल का लाभ मिलने की उम्मीद है और पंजाब सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।”

इस योजना के बड़े सामाजिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन यह उन्हें स्वाभिमान अवश्य प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, “महिलाएं सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं क्योंकि वे स्वयं जीवन का स्रोत हैं। माताओं और बहनों के आशीर्वाद दुनिया की हर चुनौती को पार करने में मदद कर सकते हैं। परिवार की भलाई में सुधार, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और सामाजिक तथा आर्थिक निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता को मजबूत करना बहुत आवश्यक है।”

पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है और हर रोज लाखों महिलाओं के नाम दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित महिलाओं को इस योजना के तहत 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करने की जिम्मेदारी लगभग दो लाख ‘महिला सत्कार सखियों’ को सौंपी गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि ये पंजीकरण आंगनवाड़ी केंद्रों, सेवा केंद्रों और संबंधित जिलों में डिप्टी कमिश्नरों द्वारा विशेष रूप से निर्धारित अन्य स्थानों के माध्यम से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह पहल पंजाब भर में महिलाओं को सशक्त बनाने और यह सुनिश्चित करने में बहुत सहायक सिद्ध होगी कि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
Next Article भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ में तेजी : हरपाल सिंह चीमा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

JEE Advanced 2026 Result: IIT दिल्ली जोन का दबदबा, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

June 1, 2026

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

हरियाणा में 25 मई से 30 जून तक स्कूल बंद,

May 20, 2026
Don't Miss

भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ में तेजी : हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskJune 5, 2026

दूसरे चरण के कार्य शुरू करने के लिए 10 जून की समय-सीमा और पूरा करने…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

June 5, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

June 4, 2026

गैंगस्टरां ते वार’ का 135वां दिन: पंजाब पुलिस ने 555 स्थानों पर छापेमारी की; 299 गिरफ्तार

June 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.