Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: भारत में LPG को लेकर नए सरकार का बड़ा फैसला

March 15, 2026

पंजाब में भाजपा सरकार आई तो पहला बिल होगा धर्म परिवर्तन के खिलाफ: अमित शाह

March 15, 2026

पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए- अमन अरोड़ा

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » पंजाब में भाजपा सरकार आई तो पहला बिल होगा धर्म परिवर्तन के खिलाफ: अमित शाह

पंजाब में भाजपा सरकार आई तो पहला बिल होगा धर्म परिवर्तन के खिलाफ: अमित शाह

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 15, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

पंजाब में भाजपा सरकार आई तो पहला बिल होगा धर्म परिवर्तन के खिलाफ: अमित शाह


मोगा रैली में बोले केंद्रीय गृहमंत्री – 2 साल में पंजाब को नशा मुक्त करेंगे, AAP सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और दिल्ली से रिमोट कंट्रोल का आरोप

मोगा
मोगा के किल्ली चहला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। केसरी पगड़ी पहनकर मंच से उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में सबसे पहला बिल धर्म परिवर्तन के खिलाफ लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। शाह ने कहा कि भाजपा ने देश से धारा 370 हटाने और नक्सलवाद को खत्म करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया। उन्होंने दावा किया कि अब देश में केवल सात जिलों में ही नक्सलवाद बचा है और वह भी जल्द खत्म कर दिया जाएगा।

अमित शाह ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो दो साल के भीतर पंजाब को नशा मुक्त बना दिया जाएगा।रैली के दौरान शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और आज पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के “पायलट” बनकर रह गए हैं। शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली से चार “सूबेदार” पंजाब में बैठा रखे हैं, जो राज्य का पैसा लूटकर दिल्ली ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा राज्य को विकास, सुरक्षा और नशामुक्ति की दिशा में आगे ले जाएगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए- अमन अरोड़ा
Next Article मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: भारत में LPG को लेकर नए सरकार का बड़ा फैसला
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: भारत में LPG को लेकर नए सरकार का बड़ा फैसला

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: हवाई सफर हुआ महंगा

March 14, 2026

छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला- CCTV में अकेले स्कूल से निकलती दिखी भूविका

March 14, 2026
Don't Miss

पंजाब में भाजपा सरकार आई तो पहला बिल होगा धर्म परिवर्तन के खिलाफ: अमित शाह

HNE News DeskMarch 15, 2026

पंजाब में भाजपा सरकार आई तो पहला बिल होगा धर्म परिवर्तन के खिलाफ: अमित शाह…

पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए- अमन अरोड़ा

March 14, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: हवाई सफर हुआ महंगा

March 14, 2026

छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला- CCTV में अकेले स्कूल से निकलती दिखी भूविका

March 14, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: भारत में LPG को लेकर नए सरकार का बड़ा फैसला

March 15, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.