Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

May 27, 2026

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 11, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
download 2 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • पंजाबी सिंगर राणा सहोता की कार का पीछा कर बदमाशों ने की फायरिंग, 140 किमी/घंटा की रफ्तार से भागकर बचाई जान
  • मोहाली से गांव लौटते समय बंगा–नवांशहर हाईवे पर हमला, पुलिस ने सुरक्षा के चलते घर जाने से रोका; मामले की जांच शुरू

 

मोहाली/नवांशहर: 11 मार्च 2026

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा–नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया और उन्हें रोकने के लिए हवाई फायरिंग की।

गायक ने साहस दिखाते हुए कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ा दी और किसी तरह बदमाशों से पीछा छुड़ाकर सीधे बंगा थाना पहुंचकर अपनी जान बचाई।

राणा सहोता ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह अपने साथी कशविंदर सुमन के साथ मोहाली से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जब उनकी कार बछवां टोल प्लाजा से लगभग 3 किलोमीटर आगे पहुंची, तो पीछे से आ रही एक संदिग्ध कार लगातार उनकी गाड़ी को तेज लाइट मारने लगी।

कुछ देर बाद वह कार उनकी गाड़ी के बराबर आ गई और बदमाशों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया।  स्थिति को गंभीर देखते हुए कशविंदर सुमन ने गायक को गाड़ी न रोकने की सलाह दी। इस दौरान हमलावरों ने हथियार लहराते हुए कार रुकवाने की कोशिश की और डराने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

खतरा भांपते ही राणा सहोता ने कार की रफ्तार तेज कर दी और करीब 140 किमी/घंटा की स्पीड से गाड़ी चलाकर किसी तरह वहां से निकल गए। हमलावरों से बचने के बाद गायक सीधे बंगा पुलिस थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

राणा सहोता ने कहा कि वह 2009 से लगातार भारत आते-जाते रहे हैं, लेकिन उनके साथ इस तरह की भयावह घटना पहली बार हुई है। उन्होंने कहा, “यह किसी बुरे सपने जैसा था। उस समय हम काफी डर गए थे, लेकिन शुक्र है कि हम सुरक्षित पुलिस तक पहुंच गए।”

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सुरक्षा कारणों से गायक को तुरंत घर जाने से मना किया और उन्हें कुछ समय के लिए होटल में ठहरने की सलाह दी।

राणा सहोता के साथ हुई इस घटना के बाद हाईवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग
Next Article केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

हरियाणा में 25 मई से 30 जून तक स्कूल बंद,

May 20, 2026

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ का बड़ा असर, 10वीं बोर्ड मेरिट में छात्राओं और सरकारी स्कूलों का दबदबा

May 12, 2026
Don't Miss

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

HNE News DeskMay 27, 2026

गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का करते थे इस्तेमाल: डीजीपी…

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026

भाजपा ने भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का वादा किया था, लेकिन आज ताइवान जैसा छोटा देश भी भारत को पीछे छोड़ चुका है: हरपाल सिंह चीमा

May 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 5 महीनों में 2.30 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

May 27, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.