Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी

March 5, 2026

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

March 5, 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 5, 2026
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Follow Us
Google News Flipboard Threads
12 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

कनाडा के विंडसर में जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

  • घर में घुसकर चाकू से हमला, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

05 March 2026

कनाडा के विंडसर शहर में जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कनाडा और पंजाब के भारतीय समुदाय में सनसनी फैल गई है।

कनाडाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विंडसर के टॉड लेन इलाके के 2400 ब्लॉक में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल पर उनके घर के भीतर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसेक्स-विंडसर आपातकालीन चिकित्सा सेवा की टीम रात करीब साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में मिली नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

बुधवार शाम को पुलिस अधिकारी माइकल पियर्स ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक गंभीर आपराधिक मामला है और पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां हमलावर की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत जांच टीम से संपर्क करें।

बताया जा रहा है कि नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो साझा करती थीं। उनकी अचानक हुई मौत से उनके चाहने वालों और पंजाबी समुदाय में शोक की लहर है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमिडिल ईस्ट में जंग तेज: डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ईरान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें
Next Article एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी

March 5, 2026

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

March 5, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ईरान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें

March 4, 2026
Don't Miss

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

HNE News DeskMarch 5, 2026

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, प्रदूषण से मिली राहत…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

March 5, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ईरान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें

March 4, 2026

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची

March 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.