Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Sports » भारत 5 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में

भारत 5 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
058b8df1 d723 44d1 b07f f7f8ac5483d4 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

ICC Men’s T20 World Cup: ईडन गार्डन्स में सैमसन का तूफान, भारत 5 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में

  •   Sanju Samson की नाबाद 97 रन की पारी ने बदला मैच का रुख
  • 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से खेली विस्फोटक पारी, अंतिम ओवर में छक्का लगाकर दिलाई जीत
  •  होल्डर–पॉवेल की तूफानी साझेदारी, वेस्टइंडीज ने बनाए 195 रन
  • Jason Holder (37*) और Rovman Powell (34*) की दमदार बल्लेबाजी; Jasprit Bumrah ने झटके 2 अहम विकेट
  • अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत
  • 5 मार्च को Wankhede Stadium में होगा मुकाबला, टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार

 

कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens मैदान पर खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन जवाब में भारत ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत में गलत साबित होता दिखा। कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आखिरी पांच ओवरों में वेस्टइंडीज ने तेजी से रन बटोरे। Jason Holder ने 22 गेंदों में नाबाद 37 रन ठोके, जबकि Rovman Powell ने 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। दोनों के बीच हुई विस्फोटक साझेदारी ने टीम को 195 तक पहुंचाया।

भारतीय गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ही प्रभावी नजर आए। उन्होंने शानदार स्पेल डालते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके और एक ओवर में दो झटके देकर वेस्टइंडीज की रन गति पर अंकुश लगाया। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। Varun Chakravarthy और Hardik Pandya को एक-एक सफलता जरूर मिली, लेकिन वे महंगे साबित हुए।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रनों की तेज पारी खेलकर रन गति बनाए रखी। इसके बाद मुकाबले की दिशा बदलने की जिम्मेदारी संजू सैमसन ने संभाली। सैमसन ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

17 ओवर तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 166 रन था। इस दौरान हार्दिक पांड्या 14 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए और भारत को आखिरी 10 गेंदों में 17 रन चाहिए थे। दबाव की इस घड़ी में शिवम दुबे ने दो चौके लगाकर समीकरण आसान कर दिया।

अंतिम ओवर में भारत को 7 रन की जरूरत थी। पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का जड़कर मुकाबला लगभग खत्म कर दिया। अगली ही गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने भारत को 5 विकेट से यादगार जीत दिलाई। सैमसन 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाकर मैच के नायक बने। उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

मुकाबले के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान Shai Hope ने कहा कि उनकी टीम कुछ रन कम बना पाई, हालांकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रयास किया। उन्होंने संजू सैमसन की पारी की जमकर सराहना की और कहा कि बुमराह ने एक ओवर में दो विकेट लेकर उनकी बल्लेबाजी का मोमेंटम तोड़ दिया।

इस जीत के साथ भारत छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहोली पर रखें अपनी त्वचा का ध्यान
Next Article पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू से की फोन पर अहम बातचीत
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवाल

July 9, 2026

केजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?

July 8, 2026

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026
Don't Miss

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskJuly 11, 2026

भगवंत मान सरकार सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़ाकर 3,546 करेगी; 56 प्रतिशत वृद्धि,…

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.