नई दिल्लीः Relief for YouTuber Ranveer Allahabadia… यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। उन्हें शो शुरू करने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘मौलिक अधिकार आसानी से नहीं मिलते, कुछ प्रतिबंध हैं। फिलहाल याचिकाकर्ताओं को कोई भी शो प्रसारित करने से रोक दिया गया है। याचिकाकर्ता द्वारा यह वचन दिए जाने के अधीन कि उनके पॉडकास्ट शो नैतिकता और शालीनता के मानकों को बनाए रखेंगे ताकि किसी भी आयु वर्ग के दर्शक देख सकें, याचिकाकर्ता को रणवीर शो फिर से शुरू करने की अनुमति है।’ रणवीर अल्लाहबादिया कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर चर्चा में आए थे।
इस शो को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके चलते उन पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। अब कोर्ट के इस फैसले से उनके समर्थकों और टीम को राहत मिली है। कोर्ट का यह फैसला दर्शाता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
