Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची

November 28, 2026

श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार द्वारा 29 नवंबर को वाराणसी में करवाया जाएगा महान कीर्तन समागम

November 28, 2026

पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची

पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 28, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
1 7 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • * राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएनए एझिमाला में पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण
  • * अमन अरोड़ा ने नवनियुक्त अधिकारियों को दी बधाई; समर्पण और जज्बे के साथ देश की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2026

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई), मोहाली के दो पूर्व कैडेट अनुताज सिंह और अक्षांश अग्रवाल भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं। यह नियुक्ति आज केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान हुई। इस गौरवपूर्ण समारोह का निरीक्षण भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया।

गुरदासपुर जिले के निवासी अनुताज सिंह के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। उनकी माता सरकारी हाई स्कूल, माड़ी टांडा में जबकि पिता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नौशहरा माजरा सिंह में सेवाएं निभा रहे हैं। वहीं, फतेहगढ़ साहिब जिले के निवासी अक्षांश अग्रवाल एक व्यवसायी परिवार से संबंध रखते हैं।

नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन दोनों युवाओं का चयन इस बात का प्रमाण है कि यह संस्थान प्रत्येक सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को पूरे समर्पण, जज्बे और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को आप पर गर्व है।
श्री अरोड़ा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट देश की सशस्त्र सेनाओं में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए पंजाब के युवाओं को तैयार करके राज्य की गौरवशाली सैन्य विरासत में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के साथ संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले कैडेटों की कुल संख्या 200 के महत्वपूर्ण आंकड़े तक पहुंच गई है। इनमें से 26 कैडेट भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, “यह पंजाब के लोगों की बहादुरी का प्रमाण है।”
निदेशक ने बताया कि एमआरएसएएफपीआई अब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और तकनीकी सेवाओं में प्रवेश की तैयारी करवाने के साथ-साथ अपने कैडेटों को भारतीय नौसेना की ’10+2 कैडेट एंट्री’ योजना के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने पर जोर दे रहा है।

17वें कोर्स के लिए दाखिले शुरू

निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने घोषणा की कि संस्थान के 17वें कोर्स के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। एनडीए में प्रवेश पाने के इच्छुक दसवीं कक्षा के विद्यार्थी 15 दिसंबर, 2026 तक https://recruitment-portal.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ पंजाब के युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए तैयार करने तथा उनके सपनों को साकार करने में निरंतर सहयोग देता रहेगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleश्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार द्वारा 29 नवंबर को वाराणसी में करवाया जाएगा महान कीर्तन समागम
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

November 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

November 27, 2026

दसूहा में बीच सड़क पुलिस एनकाउंटर, 6 राउंड फायरिंग में सिविलियन घायल; 6 गाड़ियों को टक्कर मारकर भागे आरोपी

November 27, 2026
Don't Miss

श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार द्वारा 29 नवंबर को वाराणसी में करवाया जाएगा महान कीर्तन समागम

HNE News DeskNovember 28, 2026

30 नवंबर को वाराणसी से चलकर 3 दिसंबर को खुरालगढ़ साहिब में पहुंचेगी शोभा यात्रा…

पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

November 27, 2026

जालंधर के नए SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला चार्ज

November 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

November 27, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची

November 28, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.