Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 105 नए मरीज

August 25, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 10, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
4daacff8 7b07 445c b08d a4cb506eb5d2 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 

चंडीगढ़, 10 जून: 2026

वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका को और मजबूत करते हुए, श्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब ने अब तक 4,850 स्कूलों को पंजीकृत किया है, जिनमें पूरे क्षेत्र के 2,050 निजी तथा 2,800 सरकारी स्कूल शामिल हैं।

पिछले चार शैक्षणिक वर्षों के दौरान क्लब की ओर से आयोजित गाइडेड टूर, वन्यजीव कार्यशालाओं और ईको-लर्निंग कार्यक्रमों में कुल 4,21,079 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

वर्ष 2022-23 में 83,049 विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ इसकी शुरुआत हुई। वर्ष 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 1,37,011 हो गई, जो वर्ष-दर-वर्ष 65 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है। वर्ष 2024-25 में 1,11,731 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक पहले ही 89,288 विद्यार्थी क्लब से जुड़ चुके हैं। वर्ष 2023-24 के बाद मामूली गिरावट के बावजूद विद्यार्थियों की भागीदारी का स्तर उल्लेखनीय बना हुआ है।

सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की लगभग समान भागीदारी अनुभवात्मक शिक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

स्कूल क्लब की पहल के कारण चिड़ियाघर अब केवल मनोरंजन स्थलों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे लिविंग क्लासरूम के रूप में विकसित हो रहे हैं। क्लब से जुड़े 4,850 स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीवों की देखभाल और संरक्षण के बारे में शिक्षित कर वन्यजीव संरक्षकों की अगली पीढ़ी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब द्वारा सदस्य स्कूलों के लिए पूरे वर्ष पाठ्यक्रम से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विशेष सत्र और व्यवहारिक नेचर कैंप भी लगाए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों में जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समझ और संवेदनशीलता विकसित हो सके।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleचुनाव अमला राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा
Next Article हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

पंजाब बंद को लेकर बड़ा ऐलान: कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, SGPC-अकाली दल ने दिया समर्थन

August 20, 2026
Don't Miss

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

HNE News DeskAugust 25, 2026

➖ कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम, पंजाब के लोगों का सहारा बनेगी भाजपा:…

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.