Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण

June 12, 2026

हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

June 12, 2026

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

June 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 12, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हरजोत सिंह बैंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • •ट्राइसिटी से सटे कस्बों में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण जारी, 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे: हरजोत सिंह बैंस
  • •भगवंत मान सरकार द्वारा खरड़, जीरकपुर, डेराबस्सी, नयागांव, बनूड़, कुराली और घड़ूआं में बड़े शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस
  • •मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का प्रशासनिक मॉडल पारदर्शी, समयबद्ध और बदलाव-केंद्रित: हरजोत सिंह बैंस
  • •7 नगर परिषदों में प्रमुख सड़क परियोजनाएं 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएंगी: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 12 जून 2026

ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और जनहित सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज नगर परिषद खरड़, डेराबस्सी, जीरकपुर, नयागांव, बनूड़, कुराली और घड़ूआं के लिए विभिन्न समयबद्ध परियोजनाओं की घोषणा की। यहां म्यूनिसिपल भवन में आज कार्यकारी अधिकारियों (ई.ओज़ .) के साथ चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों को समय-सीमाओं का सख्ती से पालन करने तथा सभी परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सात कस्बों में इस समय 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण संबंधी अभियान के तहत कई प्रमुख सड़क कॉरिडोरों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा, “खरड़, डेराबस्सी, जीरकपुर, नयागांव, बनूड़, कुराली और घड़ूआं में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण चल रहा है। सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ-साथ शहरों की सुंदरता बढ़ाने और निवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए प्रमुख सड़क कॉरिडोरों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।”

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि सीवरेज की सफाई का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इन शहरी स्थानीय निकायों में 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों में से खरड़ में 15, जीरकपुर और नयागांव में 10-10, डेराबस्सी में 5, लालड़ू में 4, बनूड़ में 3 तथा कुराली में 1 ट्यूबवेल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सफाई सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीवरेज की सफाई का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

स हरजोत सिंह बैंस ने शहरी स्थानीय निकायों को लोगों की सुविधा और शहरी यातायात के लिए प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किए गए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का कार्य अगले 15 दिनों के भीतर शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, “बनूड़ में अस्पताल से तेपला रोड; कुराली में रेलवे रोड, मुख्य बाजार रोड और बडाली रोड; जीरकपुर में सिंहपुरा की ओर अंबाला-चंडीगढ़ रोड और हाई ग्राउंड रोड; खरड़ में अस्पताल रोड और गोपाल स्वीट्स के निकट मुख्य एयरपोर्ट रोड; डेराबस्सी में हैबतपुर रोड; नयागांव में करोरां रोड और नाडा रोड तथा लालड़ू में बनूड़ से जलालपुर रोड और आई.टी.आई. से कौलिमाजरा रोड का कार्य अगले 15 दिनों के भीतर हर हाल में शुरू हो जाना चाहिए।”

जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्य को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से उच्च स्तरीय निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम सड़क के हर किलोमीटर, हर ट्यूबवेल और हर समय-सीमा की निगरानी कर रहे हैं। पंजाब के लोग इस प्रगति के हकदार हैं। सभी चल रही परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान अस्थायी समाधानों के बजाय स्थायी और भविष्य के लिए तैयार शहरी बुनियादी ढांचा विकसित करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “पैचवर्क का युग समाप्त हो गया है। हम भविष्य के लिए तैयार पंजाब का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का प्रशासनिक मॉडल पारदर्शी, समयबद्ध और बदलाव पर आधारित है।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleछत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Next Article एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण

June 12, 2026

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

June 10, 2026

चुनाव अमला राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

June 10, 2026
Don't Miss

हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

HNE News DeskJune 12, 2026

•ट्राइसिटी से सटे कस्बों में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण जारी, 50 नए…

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

June 10, 2026

चुनाव अमला राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

June 10, 2026

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

June 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण

June 12, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.