Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

June 10, 2026

चुनाव अमला राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

June 10, 2026

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

June 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » चुनाव अमला राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

चुनाव अमला राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 10, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 संबंधी 117 विधानसभा क्षेत्रों के ए.डी.ई.ओ., ई.आर.ओ., ए.ई.आर.ओ., चुनाव तहसीलदार और तकनीकी स्टाफ के लिए आयोजित तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा
  • एस.आई.आर. को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 10 जून: 2026

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज बुधवार यहां कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए मतदाता सूचियों की सटीकता बेहद जरूरी है। वह भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा राज्य में 25 जून 2026 से शुरू होने वाली एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 संबंधी घर-घर गणना के बारे में राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित किए गए इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 23 जिलों के 117 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अतिरिक्त डिप्टी चुनाव अधिकारी (ए.डी.ई.ओ.), इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.), असिस्टेंट इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.), चुनाव तहसीलदार, डिस्ट्रिक्ट मास्टर लेवल ट्रेनर (डी.एम.एल.टी.) और तकनीकी स्टाफ शामिल था। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के पूर्ण होने के साथ ही राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए चुनाव अमला पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 के दौरान पूरी समर्पित भावना के साथ भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बोलते हुए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा ने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां प्री-एस.आई.आर. के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक प्री-मैपिंग हुई है।

उन्होंने बताया कि 11 जून, 2026 से 24 जून, 2026 तक पंजाब राज्य के सभी जिलों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम संबंधी शंकाओं को दूर करने के लिए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा द्वारा प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए गए तथा आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा आई.टी. मॉड्यूल्स (IT Modules) संबंधी प्रतिभागियों को विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न आई.टी. मॉड्यूल संबंधी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि इन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान सही तरीके से लागू किया जा सके।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी
Next Article छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

June 10, 2026

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

June 10, 2026

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान

June 9, 2026
Don't Miss

चुनाव अमला राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

HNE News DeskJune 10, 2026

एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 संबंधी 117 विधानसभा क्षेत्रों के ए.डी.ई.ओ., ई.आर.ओ., ए.ई.आर.ओ., चुनाव तहसीलदार और…

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

June 10, 2026

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान

June 9, 2026

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

June 10, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.